ramcharitmanas

Astrology : दैनिक काल गणना के संबंध में जानें विशेष जानकारी

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (11:23 IST)
Astrology Daily Timing : हमारे ज्योतिष शास्त्र में काल गणना का विशेष महत्व होता है। शास्त्रानुसार सभी कर्मकांड एक विशेष मुहूर्त में संपन्न किए जाते हैं। अत: श्रद्धालुगणों को काल गणना की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है। बिना श्रेष्ठ मुहूर्त के किया गया कार्य निष्फल होता है। 
 
हमारे शास्त्रों में प्रत्येक कार्य के लिए एक विशेष समय जिसे मुहूर्त कहा जाता है; नियत है। हम यहां 'वेबदुनिया' के पाठकों को दैनिक काल व मुहूर्त के संबंध में कुछ आवश्यक बातों की जानकारी से अवगत कराने जा रहे हैं।
 
एक दिन की गणना-
 
- हिन्दू पंचांग के अनुसार एक अहोरात्र सूर्योदय से सूर्योदय तक माना जाता है। इसमें 15 मुहूर्त का दिन और 15 मुहूर्त की रात्रि होती है।
 
- एक मुहूर्त दो घटी अर्थात् 48 मिनट का होता है।
 
- प्रतिदिन सूर्योदय से 03 मुहूर्त अर्थात 02 घंटे 24 मि. का प्रात:काल, तत्पश्चात् 03 मुहूर्त का संगवकाल, अगले 03 तीन मुहूर्त का अपराह्न काल, उसके बाद 03 मुहूर्त का मध्याह्न काल और अंत के 03 मुहूर्त का सायंकाल होता है।
 
- शास्त्रानुसार पूर्वाह्न (प्रात:काल+संगवकाल) देवताओं का, अपराह्न काल पितरों का, मध्याह्न काल मनुष्यों का एवं सायंकाल राक्षसों का होता है। अत: इसी समयानुसार विशेष मुहूर्त की अवधि में श्रद्धालुओं के लिए पूजा-पाठ एवं दान इत्यादि करना श्रेयस्कर रहता है।
 
ज्योतिर्विद् पं.हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: Astrology : शुक्र ग्रह कौन हैं, जानें इसे कैसे करें मजबूत, पढ़ें 10 उपाय

ALSO READ: Astrology : आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा या दुखी, जानिए कुंडली के ग्रह क्या कहते हैं?

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख