dharma sangrah

छछूंदर का घर में होना शुभ या खतरनाक?

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (16:55 IST)
छछूंदर सर्वभक्षी, खतरनाक और साहसी प्राणी है। चूहे और सांप को तो यह देखते ही चट कर जाती है। कुत्ते, लोमड़ी और अन्य जानवर भी इसे खाने की हिम्मत नहीं करते हैं। पक्षियों में सिर्फ एक उल्लू ही इसे खा सकता है लेकिन उसे खाते ही वह बीमार पड़ जाता है इसीलिए उल्लू भी इसे नहीं खाते हैं।
 
छछूंदर को खाने से दूसरे जीव इसलिए डरते हैं कि उसके थूक की गिल्टियों में काले नाग के जैसा भयंकर विष पाया जाता है। इसके दांत लगते ही शिकार को कुछ सूझ नहीं पड़ता, मस्तिष्क में धुंध छा जाती है, सांस लेने में कष्ट होता है और इसके बाद उसे लकवा मार जाता है। छछूंदर लगातार अपने मुंह से बदबू छोड़ती रहती है जिसके कारण कोई भी खतरनाक जीव उसके पास नहीं फटकता है। चूहा, गिलहरी व छछूंदर जैसे जानवरों में जहां चूहे का जीवन चक्र औसतन 3 साल है, वहीं छछूंदर 10 से 30 साल तक जीता है।
 
 
सफाईकर्मी है छछूंदर
*छछूंदर के बारे में कहा जाता है कि यह जिस भवन में घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है। हालांकि इसमें कितनी सचाई है यह तो हम नहीं जानते लेकिन एक बात तो तय है कि जहां छछूंदर होती है वहां चूहे-सांप, कीड़े-मकोड़े और अन्य तरह के जीव-जंतु नहीं होते हैं। यह घर के सारे बैक्टीरिया को खा जाती है। कहना चाहिए कि यह घर की बहुत बड़ी सफाई और सुरक्षाकर्मी होती है। संभवत: इसीलिए कहा गया होगा कि जहां यह होती है वहां लक्ष्मी का वास होता है।
 
 
इंसानों के लिए भी खतरनाक है छछूंदर
*हालांकि छछूंदर जिस तरह अन्य जीव और जंतुओं के लिए खतरनाक होती है उसी तरह यह मानव के लिए भी खतरनाक हो सकती है। अत: यदि आपके घर में छछूंदर है तो घर के भोजन को उससे संक्रमित होने से बचाइए, क्योंकि उसका थूक जहरीला होता है। दूसरी बात, इसका भी ध्यान रखें कि छछूंदर आपको काटे नहीं। वैसे वह किसी को अनावश्यक परेशान नहीं करती है।
 
*छछूंदर आपके या आपके बच्चों के पैरों की अं‍गुलियां भी कुतर-कुतर के खा जाएगी तो आपको इसका पता भी नहीं चलेगा। इसका कारण यह कि यह अपने थूक से उतने हिस्से को सुन्न कर देती है।
 
*कभी छछूंदर के काटने पर 'एंटी रैबीज इंजेक्शन' लगवाने पड़ते हैं। कुत्ता, बिल्ली, चमगादड़, चूहा, छछूंदर, नेवला, लोमड़ी, बाघ, शेर व अन्य स्तनपायी जानवरों के काटने पर लापरवाही बरतने से रैबीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे होने वाली बीमारी हाइड्रोफोबिया कहलाती है। हाइड्रोफोबिया होने से रोगी की मौत भी हो सकती है इसलिए आप छछूंदर को हल्के में न लें, यह एक खतरनाक जीव है।
 
छछूंदर से जुड़े शुभ शकुन
*कहते हैं कि छछूंदर जिस भी व्यक्ति के चारों ओर घूम जाए तो समझो कि उसे निकट भविष्य में कोई बड़ा लाभ होने वाला है।
*इसी तरह छछूंदर यदि घर के चारों ओर घूम जाए तो उस घर की विपत्ति टल जाती है।
*माना जाता है कि जो व्यक्ति दिवाली की रात को छछूंदर देख ले तो उसकी किस्मत खुल जाती है। इसके दिखने का मतलब है कि आप बेहद भाग्यशाली हैं और धन से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं खत्म होने वाली हैं।
*जिस घर में छछूंदर घूमती रहती है वहां लक्ष्मी का आगमन होता है। हालांकि जिस घर में साफ-सफाई अत्यधिक है वहां छछूंदर के आने के चांस कम हो जाते हैं।
 
 
छछूंदर भगाने के उपाय
*छछूंदर को भगाने के लिए घर के हर कोनों में रूई में पिपरमेंट को लेकर रख दें।
*पुदीने की पत्ती या फूल को लेकर कूट लें और इसे छछूंदर के बिल के पास या आने वाली जगहों के पास रख दें।
*लालमिर्च के पाउडर को छछूंदर के आने जाने वाली जगह पर रख दें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

22 August Birthday: आपको 22 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 24 से 30 अगस्‍त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

रक्षाबंधन 2026: 5 त्योहार, 1 अंतरराष्ट्रीय दिवस और चंद्र ग्रहण का महासंयोग; चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य

अगला लेख