biodatamaker

Chaturgrahi yog 2024 : 100 साल बाद चतुर्ग्रही योग से 4 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 28 मई 2024 (16:20 IST)
Chaturgrahi yog 2024: किसी भी राशि या भाव में चतुर्ग्रही योग बनना बहुत अधिक शुभ माना जाता है। 31 मई को बुध के वृषभ में गोचर के बाद बुध, गुरु, सूर्य और शुक्र का चतुर्ग्रही योग वृषभ राशि में बनने। इसके अलावा मीन राशि में राहु, चंद्र और मंगल का त्रिग्रही योग भी बन रहा है। शनि के कुंभ में रहने से शश योग का निर्माण पहले से ही है। ऐसे में इस दुर्लभ योग के चलते 4 राशियों को बेहद फायदा होने वाला है।
ALSO READ: Budh Gochar : बुध का गोचर शुक्र की राशि में होने से 3 राशियों का भविष्य चमक जाएगा
मेष राशि : आपकी आय में बहुत ज्यादा वृद्धि होने वाली है। हो सकता है कि आय के नए सोर्स निर्मित हो। पदोन्नति या फिर कोई विशेष इंसेंटिव मिल सकता है। व्यापारी हैं तो चार गुना मुनाफा कमाएंगे। आर्थिक रूप से, देखा जाए तो इस अवधि में आपको धन लाभ होगा। घर परिवार में समय खुशनुमा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
 
वृषभ राशि : आपके लिए यह योग समृद्धि के नए अवसरों को लेकर आया है। आपके कार्य का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता हासिल के चलते धन समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपको लंबी यात्रा से भी लाभ होगा। नौकरी के कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। खुद का व्यापार है, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा और नए निवेश के लिए पर्याप्त धन रहेगा।
ALSO READ: Rahu Gochar 2024 : शनि के नक्षत्र में मायावी ग्रह राहु का होगा प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलने वाला है अथाह रुपया
कर्क राशि : आपके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा से लाभ होगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आपकी योजनाएं सफल होगी, जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारी हैं तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल तीन गुना लाभ होगा।   जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 
कुंभ राशि : आपके लिए यह चतुर्ग्रही योग नौकरी में सकारात्मक परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ ही मनचाही वेतनवृद्धि होगी। व्यापारी हैं तो अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको पैतृक संपत्ति के माध्यम से अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है।
ALSO READ: शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

06 September Birthday: आपको 06 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 सितंबर, 2026)

अगला लेख