Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Lunar eclipse 2020 : शुक्रवार 10 जनवरी को है चंद्र ग्रहण, जानें समय और मान्यताएं

साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को रात 10:37 बजे शुरू होगा और 02:42 तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। 
 
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात 10:37 बजे से प्रारंभ होगा, जो 11 जनवरी की रात 02:42 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 05 मिनट की अवधि तक रहेगा। यह भारत समेत यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण क्यों लगता है?
 
धार्मिक मतों के अनुसार, राहु जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रसता है तो चांद कुछ समय के लिए छिप जाता है, इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। वहीं खगोलशास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण एक घगोलीय घटना है। जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है तो चंद्रमा उससे ढक जाता है, चंद्रमा तक सूर्य की किरणें नहीं पहुंच पाती हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है।
2020 में  4 चंद्र ग्रहण
 
इस साल 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लगेगा। इसके अलावा इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण लगेंगे।
वर्ष 2020 में लगने वाले चंद्र ग्रहण
 
पहला चंद्र ग्रहण: 10-11 जनवरी
 
दूसरा चंद्र ग्रहण: 5-6 जून
 
तीसरा चंद्र ग्रहण: 4-5 जुलाई
 
चौथा चंद्र ग्रहण: 29-30 नवंबर
वर्ष 2020 में लगने वाले सूर्य ग्रहण
 
साल का पहला सूर्य ग्रहण: 21 जून
 
साल का अंतिम या दूसरा सूर्य ग्रहण: 14 दिसंबर
मान्यताएं : चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के समय भगवान का स्मरण करना चाहिए। इस दौरान भोजन करने, सोने, शुभ या नवीन कार्य करने, जल पीने, केश बनाने, मंजन करने, वस्त्र नीचोड़ने, संभोग करने आदि को वर्जित माना गया है। ग्रहण काल के समय चांद्र या सूर्य को देखना भी वर्जित माना गया है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय चंद्रमा या सूर्य को देखने से व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
 
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को भी विशेष रूप से सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है। ग्रहण काल में सूर्य या चंद्रमा के दर्शन करने से गभर्वती महिलाओं के बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

अगला लेख