ramcharitmanas
✕

16 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, मनेगी चंद्र ग्रहण के साये में, किन राशियों के लिए अशुभ

Published: मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (16:27 IST)
इस वर्ष 16-17 जुलाई 2019 की रात के दरम्यान चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटे 59 मिनट रहेगी। देश में यह चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई की रात 1.31 बजे प्रारंभ होकर तड़के 4.30 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा।
 
इस बार चंद्र ग्रहण और गुरु पूर्णिमा पर्व एक साथ होगा। यह लगातार दूसरी बार है कि गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 27 जुलाई 2018 को गुरु पूर्णिमा पर ही खग्रास चंद्र ग्रहण था। पहले इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 51 मिनट थी। इस बार ग्रहण की अवधि 2.59 मिनट रहेगी। गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ होने पर गुरु पूजा का कार्यक्रम भी सूतक लगने से पहले तक ही होंगे। 
 
पंचांग के अनुसार आषाढ़ी पूर्णिमा पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, वैधृति योग, विशिष्ट करण और ग्रहण अवधि में चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। शनि व केतु पहले से ही धनु राशि में हैं। इनके साथ चंद्रमा के होने से त्रिग्रही युति बनने से मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई देगा।
 

चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर :
 
मेष- यश और सम्मान की प्राप्ति होगी।
 
वृष- सेहत से जुड़ी कुछ गंभीर परेशानियां आ सकती हैं।
 
मिथुन- मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है।
 
कर्क- मुनाफा मिलने की संभावना।
 
सिंह- मन परिवार की चिंता से दुखी रह सकता है।
 
कन्या- धन की हानि होने की संभावना है।
 
 
तुला- मिला-जुला दिन बीतेगा।
 
वृश्चिक- मान-सम्मान में गिरावट आएगी और काम में बाधा पैदा होने के संकेत हैं।
 
धनु- किसी परिचित से विश्वासघात मिलने की संभावना है।
 
मकर- शत्रुओं का भय रहेगा। 
 
कुंभ- सफलता और लाभ प्राप्ति के संकेत।
 
मीन- परिवार में सुख-चैन रहेगा।

ALSO READ: इस वर्ष 16 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, राशि अनुसार गुरु को दिया उपहार आपके लिए होगा शुभ

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख