dharma sangrah

ग्रहण काल में जन्मे बच्चे पर क्या होगा असर और क्या हैं उसके उपाय?

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (11:36 IST)
धरती पर बहुत से लोग हैं जिनका जन्म अशुभ योग, अमावस्या या ग्रहण काल में होता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उक्त जातक का संपूर्ण जीवन ही खराब रहेगा या अशुभ रहेगा। ग्रहण काल में जन्म हुआ है तो यह भी देखा जाता है कि उस समय तिथि, नक्षत्र, वार और लग्न क्या है। संपूर्ण ग्रह नक्षत्रों को आधार बनाकर ही तय होता है कि जातक का भविष्य क्या होगा। यदि किसी बच्चे का ग्रहण काल में जन्म हुआ है तो यह उपाय कर सकते हैं।
 
 
यदि किसी जातक का जन्म ग्रहणकाल अर्थात सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण या अन्य किसी ग्रहण में हुआ है तो उसे व्याधि, कष्ट, दरिद्रता और मृत्यु का भय हो सकता है।
 
 
उपाय- ग्रहणकाल के जन्म की शांति के उपाय किसी पंडित के सानिध्य में विधिपूर्वक पूर्ण करें। इसके अलावा राहु और केतु का दान करते रहें।
 
हालांकि पंडित बताते हैं कि जिसका जन्म ग्रहणकाल में होता है उसे ग्रहण नक्षत्र के स्वामी तथा सूर्यग्रहण में सूर्य की तथा चंद्रग्रहण में चंद्रमा की मूर्ति बनाएं। सूर्य की प्रतिमा सोने की, चंद्रमा की प्रतिमा चांदी तथा राहु की प्रतिमा सीसे की बनाएं। इन ग्रहों के प्रिय वस्तु्ओं का दान करना चाहिए। फिर हवन किया जाता है परंतु नक्षत्र स्वामी के लिए पीपल की समिधा का इस्तेमाल करें। कलश के जल से जातक का अभिषेक करें और किसी योग्य ब्रह्मण को भोजन कराएं। इससे ग्रहणकाल में जन्म दोष दूर हो जाता है।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

अगला लेख