sawan somwar

पेड़ों पर लगती है चमत्कारिक वनस्पति बांदा, देती है अपार धन संपदा

Updated: रविवार, 28 मई 2017 (14:21 IST)
बांदा एक दुर्लभ वनस्पति है। बांदा एक परजीवी पौधा होता है जो भूमि में ना उग कर किसी पेड़ पर उगता है। यूं तो यह आपको यदा-कदा दिखाई दे जाएगा लेकिन कुछ विशेष पेड़ों पर 'बांदा' दिखाई देना दुर्लभ होता है। वनस्पति शास्त्र में इन विशेष पेड़ों जैसे पीपल, बरगद, बेर, अनार, गूलर, नीम, आम, बिल्व इत्यादि का बांदा चमत्कारिक प्रभाव वाला होता है। यह बांदा यदि विशेष नक्षत्र व मुहूर्त में पूर्ण शास्त्रोक्त विधि से प्राप्त कर लिया जाए तो यह आशातीत लाभ प्रदान करता है।
 
बरगद का बांदा
 
बरगद का बांदा आद्रा नक्षत्र में प्राप्त कर सिद्ध कर धारण करने से सर्वत्र विजय होती है। यह बांदा शत्रु दमन कर धारण करने वाली की सदैव रक्षा करता है।
 
गूलर का बांदा
 
गूलर का बांदा रोहिणी नक्षत्र में प्राप्त कर सिद्ध कर अपनी तिजोरी में रखने से सदा धन-धान्य की वृद्धि होती है।
 
आम का बांदा
 
आम का बांदा रवि-पुष्य संयोग में प्राप्त कर सिद्ध कर अपने घर में स्थापित करने से सभी कार्यों में विजय व सफ़लता प्राप्त होती है।
 
अनार का बांदा
 
अनार का बांदा पूर्वाफ़ाल्गुनी नक्षत्र में प्राप्त एवं सिद्ध कर अपने घर में रखने से धन की वृद्धि होती है और आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
 
पीपल का बांदा
 
पीपल का बांदा अश्विनी नक्षत्र में प्राप्त कर सिद्ध कर लेने से दुर्भाग्य दूर होता है जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।
 
बरगद का बांदा
 
बरगद का बांदा अश्विनी नक्षत्र में प्राप्त कर इसका विधिवत व आयुर्वेद सम्मत सेवन करने से रोग नष्ट होते हैं।
 
बेर का बांदा  
 
बेर का बांदा स्वाति नक्षत्र में प्राप्त कर उसे सिद्ध कर लाल रेशमी वस्त्र के साथ शरीर पर धारण करने से वशीकरण क्षमता आती है।
 
नीम का बांदा
 
नीम का बांदा ज्येष्ठा नक्षत्र में प्राप्त कर सिद्ध कर विधिपूर्वक प्रयोग करने से शत्रु दमन होता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख