Daily Horoscope
✕

3 जून शुक्रवार को मार्गी हुए बुध, 7 राशियों के लिए शुभ, 5 के लिए अशुभ

Updated: शुक्रवार, 3 जून 2022 (12:49 IST)
Budh margi in vrishabha rashi 2022 : 3 जून शुक्रवार को बुध ग्रह वृषभ राशि में दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी हो गए हैं जो यहां पर 02 जुलाई शुक्रवार 2022 तक रहने के बाद इसी दिन सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध ग्रह के मार्गी होने से 7 राशियों के भाग्य चमक जाएंगे तो 5 राशियों को संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।
 
 
बुध का मार्गी होना 7 राशियों के लिए शुभ : 
 
1. मेष : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में हुए मार्गी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने का समय है। नौकरीपेशा के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
2. कर्क : बुध आपकी राशि के 11वें भाव में हुए मार्गी। आपकी आमदानी बढ़ जाएगी। सेहत में सुधार होगा। तनाव मुक्त रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेगीं।
 
3. सिंह : बुध आपकी राशि के 10वें भाव में हुए मार्गी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का समय है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 
 
4. तुला : बुध आपकी राशि के अष्टम भाव में हुए मार्गी। बुध का यह गोचर शुभ रहने वाला सिद्ध हो सकता है। आप कई माध्यमों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
 
5. धनु : बुध आपकी राशि के छठे भाव में हुए मार्गी। इस गोचर से आपको मिश्रित फल मिलेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में औसत समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी रहेगा।
 
6. कुंभ : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में हुए मार्गी। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापार में यह अच्‍छा समय रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
 
7. मीन : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में हुए मार्गी। आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में सपलता मिलेगी। रिश्‍तों में मजबूती आएगी। 
Today Rashifal
बुध का मार्गी होना 5 राशियों के लिए अशुभ :
 
1. वृषभ : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में हुए मार्गी। इस गोचर से मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। सेहत में सुधार होगा। 
 
2. मिथुन : बुध आपकी राशि के 12वें भाव में हुए मार्गी। मार्गी बुध मिश्रित परिणाम देगा। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ जाएंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। 
 
3. कन्या : बुध आपकी राशि के नवम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से मिला-जुला फल प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सकर्क रहें। कार्यक्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 
 
4. वृश्‍चिक : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में हुए मार्गी। इस गोचर से मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करना होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में सतर्क रहें।
 
5. मकर : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में हुए मार्गी। इस गोचर के मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों और शिक्षा में परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत गड़बड़ा सकती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अक्‍टूबर, 2026)

10 October Birthday: आपको 10 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय Today Daily Muhurat

09 October Birthday: आपको 09 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख