suvichar
✕

बुध ग्रह बदलेगा अपनी चाल, 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, होंगे मालामाल

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (19:20 IST)
बुध ग्रह 24 मार्च से ही मीन राशि में गोचर कर रहा है। अब 8 अप्रैल को बुध का मीन राशि से मेष राशि में गोचर होगा, जहां वह 25 अप्रैल 2022 तक रहेगा। बुध के इस गोचर से 4 राशियों पर उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और धन संबंधी समस्या का अंत होगा।
 
 
बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर : (Budha Grah in Mesh Rashi):
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में आपमें साहस, बुद्धि और आत्मविश्‍वास बढ़ जाएगा। यह समय आपके लिए निवेश करने और आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए सही है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत का ध्‍यान रखना होगा। 
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर होगा। इस दौरान आपका मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश संबंधी कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ होगा। विदेश में उच्च शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर इस गोचर का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर होगा। आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपके लिए यह गोचर शुभ है। नौकरी में प्रगति और व्यापार में उन्नति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। चल या अचल संपत्ति बनाने में कामयाब होंगे। धन अर्जित करने में सक्षम होंगे 
 
4. सिंह राशि : बुध आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होता। नौकरी और व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होगी। नाम, पहचान और प्रसिद्धि प्राप्त करने में सफल होंगे। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

अगला लेख