Hanuman Chalisa

Bhrigu jayanti 2021: भृगु संहिता के बारे में जानिए

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (17:27 IST)
वैशाख पूर्णिमा को महर्षि भृगु की जयंती है। इस बार यह जयंती 26 मई 2021 को मनाई जाएगी। भृगु ने ही भृगु संहिता की रचना की। उसी काल में उनके भाई स्वायंभुव मनु ने मनु स्मृति की रचना की थी। 'भृगु स्मृति' (आधुनिक मनुस्मृति), 'भृगु संहिता' (ज्योतिष), 'भृगु संहिता' (शिल्प), 'भृगु सूत्र', 'भृगु उपनिषद', 'भृगु गीता' आदि। महाराज भृगु और पराशर मुनि को ज्योतिष का सबसे बड़ा विद्यान माना जाता है। आओ जानते हैं ज्योतिष का महान ग्रंथ भृगु संहित का बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. भृगु संहित ज्योतिष का एक ग्रंथ है। भृगु संहिता विश्व के ज्योतिष ज्ञान का आदि ग्रंथ है।
 
2. कहते हैं कि इसमें धरत पर जन्में हर व्यक्ति की कुंडली के बारे में लिखा है।
 
3. भविष्य में जो लोग जन्म लेने वाले हैं उनकी कुंडली का भी वर्णन है या उनके जीवन का लेखा जोखा भी इसमें लिखा हुआ है।
 
4. 'भृगु संहिता' में प्रश्नकर्ता के प्रश्नों से तथा जन्मकुंडली प्रस्तुत करने पर उनसे पूरी शुद्धता से उसका भूत, भविष्य एवं वर्तमान का विवरण दे सकते हैं। चलचित्र की भांति ज्योतिषी के सामने ऐसे प्रश्नकर्ता एवं कुंडली प्रस्तुत करने वाले के भूत, वर्तमान एवं भावी जीवन के चित्र आ जाते हैं।
 
5. भृगु संहित में लग्न को जानकार यह बताया जा सकता है कि आपका भग्योदय क्ब होगा और आपका अगला पिछला जन्म कब हुआ और होगा।
 
6. भृगु महाराज को कई हजार वर्ष पूर्व हुए थे परंतु भृगु संहित को लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व लिखा गया, ऐसा माना जाता है।
 
7. इसे फलित ज्योतिष का एक प्रमुख ग्रंथ माना जाता है। 
 
9. तीन प्रकरणों से युक्त ग्रन्थ भृगु संहिता के प्रथम प्रकरण में प्रारंभिक तथा आवश्यक जानकारियां दी गई हैं। दूसरे प्रकरण में लग्नों की कुंडलियों का फलादेश है। ग्रहों की युति उच्च, नीच, मूल, त्रिकोण, मित्र तथा शत्रुराशिस्थ ग्रहों की महादशा से संबंधित फलादेश जैसे विषयों का वर्णन तीसरे प्रकरण में किया गया है। 
 
10. जातक के भूत, भविष्य और वर्तमान की संपूर्ण जानकारी देने वाला यह ग्रंथ भृगु और उनके पुत्र शुक्र के बीच हुए प्रश्नोत्तर के रूप में है। इस ग्रंथ में मानव जाति के भविष्य को बताया है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

अगला लेख