Hanuman Chalisa

Bada Mangal : इस शुभ योग में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, जानें क्यों मनाते हैं?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 25 मई 2024 (18:34 IST)
Highlights : 
 
बड़ा मंगल क्यों मनाया जाता है।  
बड़ा मंगल/ बुढ़वा मंगल को क्‍यों कहते हैं।  

ALSO READ: Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा
 
Bada Mangal 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष 2024 में  24 मई, शुक्रवार के दिन से ज्येष्ठ महीने का प्रारंभ गया है। और इस बार श्री बजरंगबली के पूजन के स्वरूप में बड़ा मंगल मनाया जाएगा।  
 
हिन्दू कैलेंडर की मानें तो इस बड़ा मंगल पर बहुत ही शुभ योग बना  हैं, जो कि ब्रह्म योग  के नाम  जा रहा है। बता दें कि यह योग बहुत ही शुभ  माना रहा हैं। 
 
इस साल 28 मई को जो ब्रह्म योग बन रहा है उस की शुरुआत सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होकर रात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी। अतः इस बार का पहला बड़ा मंगल व्रत बहुत शुभ होगा।  
 
क्यों मनाते हैं बड़ा मंगल, जानें इतिहास : 
 
तो बड़ा मंगल मनाने का इतिहास रामायण और महाभारत काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। मान्‍यतानुसार एक बार वन में घूमते हुए हनुमान जी की भेंट प्रभु श्री राम से एक पुरोहित के रूप में हुई थीं और उसी दिन भी ज्‍येष्‍ठ माह का मंगलवार था।
 
इसी कारण पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बड़ा मंगल महाभारत और रामायण काल से जुड़ा हुआ माने जाने के कारण ही इस दिन हनुमान जी कआ पूजन करना बहुत शुभ कहा गया है।  साथ ही इस दिन भगवान श्री राम की भी उपासना की जाती है।  इस कथा के अनुसार जब भीम को अपनी शक्तियों पर बहुत घमंड हो गया था तब हनुमान जी ने मंगलवार के दिन ही बूढ़े वानर का रूप धारण करके भीम का घमंड चूर-चूर करके उसे हरा दिया था। अतः तभी से इस दिन को बूढ़ा या बुढ़वा मंगल के नाम से मनाया जाने लगा।
 
एक वहीं रामायण काल में एक बार सीता मां को खोजते हुए जब हनुमानजी लंका पहुंचे तो रावण ने बंदर कहकर उनका अपमान किया। रावण के घमंड को चकनाचूर करने के लिए भी हनुमानजी ने वृद्ध वानर का रूप धारण किया था। बजरंगबली ने विराट रूप धारण किया था और अपनी पूंछ से लंका को जलाकर लंकापति रावण का घमंड चकनाचूर किया था।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं 

ALSO READ: Badha mangal : बुढ़वा मंगल पर बन रहा है शुभ योग, हनुमान जी को कर लें प्रसन्न

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

अगला लेख