dharma sangrah
✕

Bada Mangal 2021: आज ज्येष्ठ का तीसरा बड़ा मंगल, 3 उपाय आजमाएं मिलेगी हनुमान जी की कृपा

Updated: मंगलवार, 15 जून 2021 (10:15 IST)
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है।  ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। आज 15 जून को ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगलवार है। बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी पूजा करने से विशेष लाभ होता है।
 
इस दिन बजरंग बली की आराधना करने से सभी संकट दूर होते हैं। भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त बड़े मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करते हैं। इससे मंगल ग्रह भी मजबूत होते हैं.
 
ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर ये उपाय करने चाहिए, जिनके प्रभाव से आर्थिक व पारिवारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
 
हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ 
बड़े मंगल को व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करने और पूजास्थल पर बैठकर हनुमान चालीसा एवं बजरंगबाण का सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक पाठ करें।इससे हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 
 
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।
 
केवड़े का इत्र व गुलाब करें अर्पित
ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के दिन पूजा करते समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र व गुलाब अर्पित करें, 108 बार राम नाम का जप करें। इससे भक्त के संकट दूर होते हैं। 
2021 में कब-कब होगा बड़ा मंगल, जानिए उपाय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख