Hanuman Chalisa
✕

पंचांग का ज्ञान, 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच क्या होने वाला है?

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (18:18 IST)
वर्ष 2025 में कई घातक योग के निर्माण के चलते भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बल्क में लोगों की मौतें हुई है। भारत की बात करें तो कुंभ में भगदड़ से से 34 लोगों मौत, पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत, भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध में कई लोगों की मौते हुए। इसके बाद अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 275 लोगों की मौत, बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत, तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट में 40 लोगों की मौत आदि। यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा।
 
ग्रह गोचर और योग: उपरोक्त सभी घटनाओं में निम्नलिखित ग्रह गोचर और योग को माना जा रहा है। 29 मार्च को शनि ने मीन में गोचर करके पिशाच योग का निर्माण किया तभी से देश और दुनिया के हालात बदल गए है। 14 मई से बृहस्पति मिथुन राशि में अतिचारी हुए हैं जो 8 वर्षों तक अतिचारी रहेंगे। 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग था और अब 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा। 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग था। मंगल और केतु की सिंह राशि में 7 जून से युति बनी है। इसे कुंज केतु योग कहते हैं। इसके अलावा 7 जून से 28 जुलाई तक के लिए शनि और मंगल का षडाष्टक योग बना है। इसके बाद फिर से 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पुन: खप्पर योग बनेगा। इस बीच भारत पर किसी प्रकार की विपदा आ सकती है। ऐसे में भारत को 7 कार्य कंप्लीट करके रखना होगा अन्यथा मुश्किल में समय रहेगा।
 
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना: खप्पर योग और कुंजकेतु योग को सबसे खतरनाक माना जाता रहा है। यह आग से मौतों को जन्म देता है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में 12 जून 2025 बृहस्पतिवार को दोपहर एयर इंडिया का एक विमान गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें विमान के 241 और भूमि के 34 लोग मारे गए थे। उस दौरान  3 खतरनाक योग चल रहे थे। पहला तो 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा था। 7 जून से 28 जुलाई तक के लिए शनि और मंगल का षडाष्टक योग जो अभी भी चल रहा है। तीसरा 7 जून से 28 जुलाई तक मंगल और केतु का कुंज केतु योग बना है। यह घटना शनि के षडाष्टक योग और मंगल के कुंजकेतु योग में घटी थी। 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना है।
 
7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच क्या होने वाला है?: कई विद्वान ज्योतिषियों का मानना है कि पंचांग में 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच कार्तिक माह में पुन: 5 मंगलवार होने, 21 अक्टूबर को भौमवती अमावस्या होने के कारण विश्व में कहीं पर भी हवाई दुर्घटना, प्लेन हाईजैक, आतंकवादी घटना और युद्धोन्मादि घटनाएं घटित होने की संभावना है। इसी दौरान किसी देश या विश्व के प्रमुख नेता के लिए यह समय अष्टिकारक साबित होगा, यानी किसी बड़े नेता की मौत होने की प्रबल संभावना है।
 
बृहत्पाराशर होरा शास्त्र के अनुसार-
मङ्गलेन केतुसंयुक्ते क्रूरभावे च संस्थिते।
यन्त्रविघ्नं, अग्निहेतुं, प्राणहानिं च दर्शयेत्॥
शास्त्रों में मंगल को यंत्रों, इंजन और ऊर्जा का कारक बताया गया है, जबकि केतु उन्हें दिशाहीन, अनियंत्रित और अंध गति प्रदान करता है। मंगल युद्द और केतु मोक्ष को प्रदान करता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख