suvichar

क्या आप भी बिना सोचे-समझे बोलते हैं...हो सकता है इन ग्रहों का असर

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (15:31 IST)
अगर आप भी बिना सोचे-समझे बोले जाते हैं और बाद में पछताते हैं। कई बार आपकी वाणी की वजह से बिगड़ जाता है आपका काम तो यह आलेख आपके लिए है... 
 
1. आपकी वजह से जब किसी का मजाक बनता है।
 
बुध और चन्द्रमा अच्छे न हो तो बिना कारण कई बार आपकी वाणी से किसी का मजाक उड़ता है या किसी का अपमान होता है तो जिंदगी में आपको भी होता है नुकसान। आप पर कोई भरोसा नहीं करता है और विशेष कार्यों में आपके दोस्त भी आपसे दूर रहते हैं।
 
उपाय : यथासंभव कम बोलें, बिना मतलब न बोलें, स्त्रियों के प्रति सम्मान रखें और गणेश भगवान की स्तुति करें।
 
2. आपका बड़बोलापन किसी को पहुंचाता है दु:ख
 
मंगल और सूर्य अच्छे न हों तो व्यक्ति बड़बोलेपन का शिकार हो जाता है और उसके बड़बड़ाने से सामने वाले को मानसिक दु:ख पहुंचता है जिसकी वजह से व्यक्ति को भी हानि होती है और जिंदगी में उसका खुद का काम कभी नहीं बनता है।
 
उपाय : सूर्य प्रणाम करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। बुजुर्गों का आदर करें।

3. जब आप अहंकार या अतिविश्वास में बोलते हैं।
 
कारण : शनि और मंगल के अच्छा न होने से आपको वाणी दोष लगता है जिसकी वजह से आपकी संतान बीमार रहती है और आपकी बरकत रुक जाती है।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपनी प्रशंसा से बचें और असहाय बच्चों की सहायता करें।
 
4. आप किसी का लिहाज किए बिना ही बोलते हैं।
 
कारण : बृहस्पति और शुक्र का अच्छा न होना इसका कारण है। आप बोलते समय किसी का लिहाज नहीं करते हैं और वे बातें दु:ख पहुंचा जाती हैं जिसकी वजह से आपका सम्मान नहीं होता है और आप बीमार रहने लगते हैं और धीरे-धीरे मानसिक परेशानी में उलझ जाते हैं।
 
उपाय : गुरु का सम्मान कीजिए, सबका आदर कीजिए और दान देने की आदत डालें। भगवान विष्णु की पूजा करें।

ALSO READ: ज्योतिष कब देता है शुभ फल, एक विश्लेषण ...
लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय दुबे
ज्योतिष शिरोमणि पंडित धनंजय दुबे स्वर्ण पदक प्राप्त जानेमाने भविष्यवक्ता हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख