sundarkand

मार्च 2021 : जानिए कैसा होगा यह माह, देश, दुनिया, व्यापार और सेहत के लिए

Updated: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:03 IST)
March 2021 Astrology
मार्च के प्रथम सप्ताह में पूर्व-उत्तर के देशों में शांति रहेगी। दक्षिण के देशों में आंतरिक सुरक्षा पर सवाल खड़े होंगे। पश्चिम के देशों में बालकों पर कष्ट रहेगा। भारत की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। सरकार को विपक्ष के साथ ही कई प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। महिला वर्ग को अच्छा लाभ मिलेगा। सोना, पीतल, तुवर, तांबा, सीसा, रांगा, जस्ता व अभ्रक में तेजी रहेगी और चांदी, भस्म, कांसा, सरसों, जीरा व लोहे में उतार- चढ़ाव रहेगा व बाकी वस्तुएं ठीक-ठीक रहेंगी।
 
माह के मध्य में दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, लंदन, अंडमान-निकोबार द्वीप, नेपाल व रूस की स्थिति सुधरेगी। पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान व इंडोनेशिया की स्थिति मध्यम रहेगी और भारत, अमेरिका, उत्तर कोरिया व दुबई की स्थिति अच्छी रहेगी। ईरान व इराक की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी पुराने मित्र से ईरान पर मुसीबत खड़ी हो सकती है। विश्व में महामारी से परेशानी आएगी, विशेषकर लंदन, अमेरिका, फ्रांस व पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को भी परेशानी आएगी व महामारी पर विशेष ध्यान देना होगा।
 
किसी आईएएस अधिकारी वर्ग को इस माह नुकसान होगा व स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। भारत की 80 देशों से बातचीत आगे बढ़ेगी, ऐसे योग आ रहे हैं। माह के अंतिम सप्ताह में दक्षिण के देशों में शांति रहेगी व पश्चिमी देशों में अशांति रहेगी। उत्तर के देशों में बालकों पर कष्ट रहेगा व नेता पर शारीरिक कष्ट संभव है।
 
यह माह किसी भी उच्च गुणवत्ता वाले लोगों के लिए परेशानी वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला रहेगा। विज्ञान से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। महिला वर्ग के लिए यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बालकों के लिए यह माह कष्ट वाला रहेगा। वृद्धों के लिए यह माह पहले ठीक व बाद में उन्नति होगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो मौसम में परिवर्तन रहेगा। मैदानी भागों में तापमान बढ़ेगा व पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में वृद्धि होगी। सुबह-शाम ठंडा रहेगा तथा दोपहर में अधिक तापमान रहेगा। मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मुंबई, कर्नाटक एवं आंध्रप्रदेश में तापमान में वृद्धि होगी। जम्मू-कश्मीर सुबह-शाम शीतल रहेगा। इस माह प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि हो सकती है।

ALSO READ: March Birthday : Successful होते हैं मार्च माह में जन्मे जातक

ALSO READ: March Monthly Horoscope 2021 : मार्च माह क्या लाया है आपके लिए, जानें अपनी राशियों का हाल

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख