sundarkand
✕

फरवरी 2021: इस माह कैसा होगा मौसम, देश-विदेश, राजनीति और कारोबार, जानिए एक साथ

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (16:12 IST)
Astrology February 2021
 

* फरवरी 2021 ज्योतिष की नजर से
 
फरवरी के मध्य तक पूर्व के देशों में सुख-शांति रहेगी। दक्षिण के देशों में आंतरिक सुरक्षा पर सवाल खड़े होंगे। उत्तर के देशों में बालकों पर कष्ट रहेगा। पश्चिम के देशों में आंतरिक झगड़े व आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। किसी बड़े नेता पर कष्ट आएगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। यह माह राजनीतिक क्षेत्र में बहुत उठापटक वाला रहेगा। कई राजनीतिक दल किसी-न-किसी मुद्दे को लेकर सरकार को परेशान करेंगे। विश्वस्तर पर राजनीति गरमाएगी।
 
विज्ञान संबंधित कार्यों में भारत बहुत आगे रहेगा। सेना के लिए भी यह माह सुरक्षा की नजर से बहुत सफल रहेगा व आतंक पर विजय प्राप्त होगी। पड़ोसी देशों में भारत का भय रहेगा। स्वर्ण, पेट्रोल, पीतल, तांबा, एल्युमीनियम व कांसे के भावों में तेजी रहेगी। चांदी, मूंग, चवला, चावल व साबूदाना के भावों में उतार-चढ़ाव रहेगा। महिला वर्ग के लिए यह माह तकलीफ वाला रहेगा। बालकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। किसी पुराने मुद्दे पर भारत की सरकार को तकलीफ रहेगी, जो कि माह के अंत में राहत देगी।
 
व्यापारी वर्ग के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह बड़ा असमंजस वाला रहेगा। दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ना चाहिए। माह के अंतिम सप्ताह में पूर्व-उत्तर के देशों में शांति रहेगी।

दक्षिण के देशों में आंतरिक झगड़े रहेंगे और पश्चिमी देशों में सुधार पर सवाल खड़े होंगे। इस माह के अंतिम सप्ताह में पश्चिम के देशों में आंतरिक राजनीति में बहुत उतार-चढ़ाव के साथ सरकार चलाने में शासक को तकलीफ रहेगी। 
 
 
इस माह की कुंडली की बादल चाल की नजर से देखें तो हिमाचल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड में शीतलहर रहेगी। माह के अंत में सुबह-शाम शीत रहेगी तथा दिन में तापमान ज्यादा रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में तापमान धीरे-धीरे ज्यादा बढ़ेगा। किसी भी प्राकृतिक प्रकोप से बंगाल व केरल में नुकसान होने के योग बनते हैं।

ALSO READ: फरवरी का महीना क्या लाया है आपके लिए, जानिए Monthly Horoscope

ALSO READ: Monthly Horoscope: कैसा रहेगा फरवरी माह, जानें प्यार, व्यापार और परिवार, सबका हाल एक साथ

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख