dharma sangrah
✕

अप्रैल 2017 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (16:30 IST)
* जानिए क्या कहता है ज्योतिष 
 
अप्रैल माह में पृथ्वी पर शांति व प्रजा को सुख मिलेगा। ईरान, इराक में आंतरिक कष्ट व आतंक का साया रहेगा। पाकिस्तान की स्थिति विश्व पटल पर गलत साबित होगी व उसके कारनामे खुलेंगे। उसे स्वयं को आतंक का सामना करना पड़ेगा। 
 
अमेरिका की स्थिति विश्वस्तर पर अच्छी रहेगी। ब्रिटेन में परेशानी व अशांति का वातावरण रहेगा। भारतीय नागरिकों का वर्चस्व बढ़ेगा। भारत की छवि दिन-प्रतिदिन उभरेगी। अफगानिस्तान, दुबई, तुर्की, चीन आदि देशों के व्यापार व विदेशी आय में वृद्धि होगी। रूस, श्रीलंका, नेपाल व सिंगापुर नई टेक्नोलॉजी में सफल होंगे।

अप्रैल 2017 के विशेष कार्य-सिद्धि योग जानिए...
 
भारत में बालकों, विद्यार्थी वर्ग व कृषक के लिए यह माह मध्यम रहेगा। महिला वर्ग उन्नति करेगा व नए आयाम प्राप्त होंगे। 
 
मंगल व शनि के कारण अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्राकृतिक प्रकोप व आगजनी की घटना हो सकती है। किसी पहाड़ी क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने के योग बनते हैं। भारत में आंतरिक आतंक पनपने के योग बनते हैं अत: यह समय सरकार के लिए चुनौती वाला रहेगा।
 
इस माह की कुंडली के अनुसार मैदानी भागों में तेज गर्म हवाएं बढ़ेंगी व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी होगी। हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व बिहार में तापमान में वृद्धि होगी।
 

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 15 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

15 October Birthday: आपको 15 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

भौम प्रदोष व्रत के दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कौन-कौन से विशेष उपाय और पूजन किए जाते हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

अगला लेख