biodatamaker
✕

परीक्षा में अच्छी सफलता पाने के सरल 10 उपाय, अवश्य आजमाएं...

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (12:43 IST)
* आ गया परीक्षा का मौसम कैसे करें टेंशन दूर, पढ़ें 10 उपाय
 
-अशोक पंवार 'मयंक' 
 
परीक्षा का मौसम आते ही विद्यार्थियों के माथे पर शिकन आ जाती है। इधर पढ़ाई का टेंशन तो उधर अच्छे नंबरों से पास होने का दबाव। आखिर क्या करें जिससे कि टेंशन भी दूर हो व परीक्षा में भी अच्छी सफलता पाएं।
 
आइए, इसी बात को ध्यान में रखकर हम कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।  परीक्षा में अच्छी सफलता पाने के ये सरल 10 उपाय आप अवश्य आजमाएं... 
 
1. जहां आप अध्ययन कर रहे हैं, वहां पर एक खुशबूदार अगरबत्ती जला दें ताकि आपका मन स्वस्थ रह सके।
 
2. परीक्षा आते ही रट्टू तोते न बन जाएं बल्कि पढ़ाई पर ध्यान दें व बस पढ़ते जाएं।
 
3. परीक्षा से कम से कम 2 माह पूर्व पुन: रिवीजन करें। परीक्षा के दिन तनाव में न रहें।
 
4. पढ़ाई करते वक्त शांत वातावरण का होना जरूरी होता है। जहां तक हो सके, अकेले न पढ़ें। हो सके तो ग्रुप में ही अध्ययन करें, इससे आपको नींद नहीं आएगी व साथ मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा।
 
5.  मन पर किसी भी प्रकार का तनाव न रखें। हमेशा प्रसन्नचित रहने से मन स्वस्थ रहेगा जिससे कि पढ़ाई में मन लगेगा।
 
6. पढ़ाई करते वक्त हो सके तो शवासन कर लेना चाहिए ताकि आप पूरी तरह चुस्त-स्फूर्त हो जाएं। 
 
(शवासन की विधि- चित लेटकर अपने पूरे शरीर को क्षीण व ढीला छोड़कर लंबी-लंबी सांस लें फिर आंखें बंद कर कुछ देर के लिए विचारशून्य हो जाएं। इस प्रकार करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसे ही शवासन कहते हैं।)

 
7. किसी भी सूरत में स्मोकिंग का प्रयोग न करें।
 
8. रोज नित्य 1 गिलास हल्के गरम दूध का सेवन लाभकारी रहेगा।
 
9. जो पढ़ें, उसे थोड़ी देर बाद एक पन्ने पर लिखें व देखें कि जो पढ़ा, उसमें से कितना सही है।
 
10. किसी भी प्रकार से मन में संकोच न लाएं, नहीं तो असफलता का विचार आएगा। यदि आप में आत्मविश्वास होगा तो आप हर मुसीबतों का सामना डटकर कर सकते हैं।
 
इस प्रकार आप परीक्षा में तनावरहित सफलता पा सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख