Hanuman Chalisa
✕

आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 14 जून 2025 (15:24 IST)
Ashadha Month Hindu festivals list 2025: आप सभी को बता दें कि धार्मिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ माह इस वर्ष 12 जून 2025, गुरुवार से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 10 जुलाई 2025, गुरुवार को आषाढ़ पूर्णिमा के दिन होगा। हिन्दू पंचांग का यह चौथा महीना धार्मिक अनुष्ठानों, व्रत-त्योहारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु के योग निद्रा में चले जाने के कारण चातुर्मास का आरंभ होता है, जिसमें मांगलिक वैवाहिक जैसे शुभ कार्यों से बचा जाता है, लेकिन धार्मिक क्रियाकलापों और पूजा-पाठ का महत्व बढ़ जाता है। साथ ही इस महीने में वर्षा ऋतु का आगमन भी होता है, जो प्रकृति में नवजीवन का संचार करता है। आषाढ़ मास में भगवान विष्णु, शिव और शक्ति की पूजा का विशेष महत्व है।ALSO READ: क्या आप जानते हैं चातुर्मास के समय क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते मांगलिक कार्य
 
आइए यहां आपकी सुविधा के लिए आषाढ़ माह 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची दी जा रही है:
 
आषाढ़ माह 2025: व्रत और त्योहारों की सूची...
• 12 जून 2025, गुरुवार: आषाढ़ मास प्रारंभ (प्रतिपदा, एकम), गुरु हरगोविंद सिंह जयंती
• 14 जून 2025, शनिवार: कृष्णपिंगला संकष्टी चतुर्थी (भगवान श्री गणेश की पूजा)
• 15 जून 2025, रविवार: मिथुन संक्रांति (सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश)
• 18 जून 2025, बुधवार: मासिक जन्माष्टमी, कालाष्टमी
• 21 जून 2025, शनिवार: योगिनी एकादशी (भगवान विष्णु की पूजा, पापों का नाश करने का दिन)
• 23 जून 2025, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि (भगवान शिव की पूजा)
• 24 जून 2025, मंगलवार: जैन धर्म में महत्वपूर्ण रोहिणी व्रत 
• 25 जून 2025, बुधवार: स्नान-दान का विशेष महत्व दर्शाती दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या
• 26 जून 2025, गुरुवार: शक्ति उपासना का पर्व आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, चंद्र दर्शन 
• 27 जून 2025, शुक्रवार: जगन्नाथ रथ यात्रा, पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाई जाएगी।
• 28 जून 2025, शनिवार: भगवान गणेश की पूजा का व्रत विनायक चतुर्थी 
• 30 जून 2025, सोमवार: भगवान कार्तिकेय की पूजा का पर्व स्कंद षष्ठी 
• 02 जुलाई मां ताप्ती जयंती, वैस्ववत पूजा, चौमासी अठ्‍ठाई प्रारंभ
• 03 जुलाई 2025, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर होगी मां दुर्गा की पूजा
• 04 जुलाई गुप्त नवरात्रि नवमी, भड़ली नवमी
• 05 जुलाई आशा दशमी, यौमे अशुरा
• 06 जुलाई 2025, रविवार: भगवान विष्णु का शयन काल, चातुर्मास प्रारंभ, हरिशयनी, देवशयनी एकादशी, पंढरपुर मेला, चातुर्मास प्रारंभ, मोहर्रम (ताजिया), 
• 07 जुलाई 2025, सोमवार: देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी
• 08 जुलाई 2025, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत, जया-पार्वती व्रत प्रारंभ
• 09 जुलाई 2025, बुधवार: आषाढ़ चौमासी चौदस
• 10 जुलाई 2025, गुरुवार: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, गुरुजनों के सम्मान का दिन, व्यास पूजा।
 
आषाढ़ माह में आने वाले महत्वपूर्ण दिवस की सूची:ALSO READ: सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें
 
14 जून- विश्व रक्तदान दि.
15 जून- फादर्स डे
18 जून- रानी लक्ष्मीबाई बलि.दिवस
21 जून- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, साल का सबसे लंबा दिन,
23 जून- संजय गांधी पुण्यतिथि, श्यामाप्रसाद मुखर्जी दिवस
24 जून- रानी दुर्गावती बलि.दिवस
26 जून- अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस
27 जून- मधुमेह (डायबिटीज) जागृती दिवस
1 जुलाई- डॉक्टर्स डे, सी. ए. दिवस
4 जुलाई-स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि
6 जुलाई- श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: आषाढ़ माह में अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए करें इन खास चीज़ों का दान
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख