biodatamaker
✕

1 माह तक खरमास, शुक्र और गुरु भी अस्त, 9 जुलाई तक शादियों पर ब्रेक, अप्रैल में बचे हैं सिर्फ 3 मुहूर्त

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 14 मार्च 2024 (15:05 IST)
Vivah muhurat 2024: 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में रहेंगे तब तक खरमास चलेगा। अप्रैल में शुक्र और मई माह में गुरु ग्रह भी अस्त होने वाले हैं। खरमास, शुक्र और गुरु की अस्त अवस्था में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। ऐसे में विवाह पर भी ब्रेक लगने वाला है। यदि आप अप्रैल में कोई मांगलिक कार्य या विवाह करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त देखकर ही करें। विवाह के लिए मात्र 3 मुहूर्त ही बचे हैं।
 
अप्रैल 2024 विवाह मुहूर्त : 18, 19 और 20 अप्रैल को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 03 शुभ दिन उपलब्ध हैं।
 
मई 2024 विवाह मुहूर्त : कोई दिन उपलब्ध नहीं है। 
 
जून 2024 विवाह मुहूर्त : कोई दिन उपलब्ध नहीं है। 
 
जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त : 9, 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी कुल 06 शुभ दिन उपलब्ध हैं।
 
जुलाई में देव सो जाएंगे।
हिंदू अरेंज्ड मैरिज का सही तरीका:-
  1. हिन्दू धर्मानुसार विवाह एक ऐसा कर्म या संस्कार है जिसे बहुत ही सोच-समझ और समझदारी से किए जाने की आवश्यकता है।
  2. किसी भी लड़के या लड़की के विवाह योग हो जाने पर माता पिता उसके लिए योग वर या वधु ढूंढते हैं।
  3. दूर-दूर तक रिश्तों की छानबिन किए जाने की जरूरत है।
  4. पहले इस कार्य के हेतु रिश्‍तेदारों के अलावा किसी ज्योतिष और पुरोहित की मदद भी ली जाती थी।
  5. जब योग वर या वधु मिल जाते हैं तो नाड़ी दोष और मंगल दोष का मिलान किया जाता है।
  6. नाड़ी दोष और मंगल दोष का निवारण होने के बाद लड़के और लड़की की आपसी सहमति से रिश्ता तय होता है।
  7. रिश्ता तय होने के बाद तिलक की रस्म निभाई जाती है।
  8. तिलक की रस्म के 1 से 3 माह के अंदर सगाई की रस्म पूर्ण करते हैं।
  9. जब दोनों ही पक्ष सभी तरह से संतुष्ट हो जाते हैं तभी इस विवाह को किए जाने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला जाता है।
  10. सगाई की रस्म पूर्ण होने के 3 माह बाद उचित मुहूर्त देखकर विवाह किया जाता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

अगला लेख