ramcharitmanas
✕

25 मई से बना है अनिष्टकारी अंगारक योग, बढ़ेंगी प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाएं...

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (10:28 IST)
* मंगल-राहु बना रहे हैं रोहिणी नक्षत्र में अमंगलकारी अंगारक योग, इन राशियों का हो सकता है नुकसान
 
ज्योतिष में कुछ विनाशकारी योग होते हैं, जो कुछ खास नक्षत्रों-ग्रहों के साथ मिलने पर अत्यंत अमंगलकारी स्थितियां निर्मित करते हैं। ऐसा ही एक योग 25 मई से बन गया है जिसमें न सिर्फ कुछ राशियों के जातकों का अमंगल होगा अपितु कई सारी प्राकृतिक आपदाएं, दुर्घटनाओं और आमजन के अनिष्ट की भी आशंका बलवती है।
 
1 मई से मंगल तथा केतु मकर राशि में एकसाथ हैं, जो 6 नवंबर तक रहेंगे। मंगल के धनु राशि में होने से मंगल-राहु का दृष्टि संबंध बन रहा है, मंगल और केतु के एक ही राशि में होने से अंगारक योग बनता है।

इन योगों के कारण 25 मई से 8 जून को पड़ने वाले रोहिणी नक्षत्र में भीषण गर्मी, आंधी-तूफान के साथ तेज हवा, आगजनी, दुर्घटनाएं व राजनीतिक परिवर्तन की स्थितियां बन सकती हैं।
 
इस अनिष्टकारी अंगारक योग के चलते मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को नुकसान होने की आशंका है, परंतु हर राशि को नुकसान हो यह आवश्यक नहीं। मेष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा जबकि वृषभ, वृश्चिक और मीन के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।


 


ALSO READ: सूर्य वृषभ राशि में, किन 5 राशियों को मिलेगा अधिक लाभ... (जानें 12 राशियां)
 
लेखक के बारे में
श्री रामानुज

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Indira Ekadashi 2026: आज पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी, जानें पूजा-तर्पण का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्र पर प्रत्येक दिन करें एक उपाय माता होंगी प्रसन्न

सूर्य-राहु नवपंचम योग: 17 अक्टूबर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आपकी राशि पर शुभ असर होगा या अशुभ!

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसे लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख