sundarkand

किसने कहा फ्रिज में रखा आटा भूत खाते हैं? अंधविश्वास से बचें

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (17:35 IST)
आपने कभी ना कभी वाट्सअप पर एक सन्देश अवश्य पढ़ा होगा जिसमें फ्रिज में गुंथा हुआ आटा ना रखने की सलाह दी जाती है और यह कहा जाता है कि फ्रिज में रखे हुए आटे से भूत-प्रेत आकर्षित होते हैं। आयुर्वेद व चिकित्सा कारणों से 'फ्रोजन फूड' अर्थात् फ़्रिज में रखी बनी हुई खाद्य सामग्री का सेवन करना स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। अत: ऐसा करना अनुचित है लेकिन उसके लिए इस प्रकार की अंधविश्वासपूर्ण बातों का प्रचार-प्रसार करना और भी अधिक हानिकारक है। 
 
ALSO READ: क्या भूत-प्रेत होते हैं? एक तार्किक विश्लेषण
फ्रिज में रखे आटे से भूत-प्रेत के आकर्षण का दूर-दूर तक कोई भी सम्बन्ध नहीं है। इस भ्रमित करने वाले सन्देश के पक्ष में श्राद्ध में किए गए पिंडदान का उदाहरण दिया जा रहा है, जो पूर्णत: अनुचित है। श्राद्ध में किया जाने वाला पिण्डदान सांकेतिक है। हमारे सनातन धर्म में सदैव ही पूर्णता को महत्त्व दिया गया है, इसीलिए हमने पूर्ण ब्रह्म की आराधना को स्वीकार किया। गर्भ में मनुष्य देह का प्रारम्भ पिंड रूप में होता है और इस देह के नष्ट हो जाने पर पुन: इसे पिंड रूप में मिलाकर ही इसकी पूर्णता की जाती है।

ALSO READ: किसी सुनसान स्थान पर पेशाब कर देने से क्या भूत लग जाता है?
 
गलत धारणा का प्रसार करने वाले इस संदेश में  में यह भी कहा जाता है कि आत्माएं पिंड का भक्षण करती हैं जो नितांत असत्य बात है। किसी भी भौतिक वस्तु का सेवन करने के लिए इन्द्रियों की आवश्यकता होती है बिना इन्द्रियों के भौतिक वस्तुओं का सेवन नहीं किया जाता सकता। मृत्यु के बाद मनुष्य का सूक्ष्म शरीर जिसे अक्सर भूत-प्रेत समझ लिया जाता है केवल महसूस कर सकता है, भोग करने के लिए उसे इन्द्रियों की आवश्यकता होती है। जहां तक आकर्षण का प्रश्न है सूक्ष्म शरीर बहुत ही अलग प्रकार के कारणों से आकर्षित होते हैं फ्रिज में रखे आटे जैसे कारण का उन वास्तविक कारणों से कोई भी संबंध  नहीं है। अत: इस प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ाने वाले संदेशों को प्रचारित व प्रसारित ना करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख