Hanuman Chalisa

बुधादित्य और सौभाग्य योग में मनेगी अक्षय तृतीया, बाजार में रहेगी रौनक...

पं. सोमेश्वर जोशी
* इस अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं कईं खास योग... 
 
अक्षय तृतीया ( Akshay Tritiya) इस बार 28 अप्रैल 2017 को मनाई जा रही है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो इस दिन सूर्य, चन्द्र और शुक्र ग्रह उच्च के हैं, साथ ही सूर्य-बुध के बुधादित्य योग के साथ सौभाग्य योग बन रहे हैं जबकि 29 को शोभन योग, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग भी बन रहे हैं।

पंडितों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया खास है। इस दिन विवाह का अबूझ मुहूर्त तो है ही, सोना-चांदी सहित सभी तरह की खरीदी और मंगल कार्य, गृहप्रवेश आदि के लिए भी श्रेष्ठ दिन है। 

अपार धन प्राप्ति के 6 सरल उपाय, अक्षय तृतीया पर जरूर आजमाएं...

 
पंडित जोशी के अनुसार 28 को द्वितीया तिथि सुबह 10.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन 29 को सुबह 6.55 बजे तक रहेगी। ऐसे में ज्यादातर पंडितों का कहना है कि अक्षय तृतीया 28 को है, जबकि कुछ का कहना है कि 29 को अक्षय तृतीया है। कुछ पंचांग की गणना में गलती और पंडितों की जानकारी के अभाव में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

पंडित जोशी का कहना है कि 28 को बुधादित्य योग के साथ सौभाग्य योग जबकि 29 को शोभन, सर्वार्थसिद्धि-अमृतसिद्धि योग बन रहा है। 29 अप्रैल को सूर्योदयकालीन तिथि तृतीया है। इस दिन सोना-चांदी की खरीदी का खास महत्व है। सर्वब्राह्मण समाज परशुराम उत्सव, श्री शिवाजी उत्सव 28 को ही मनाया जाएगा और विभिन्न आयोजन शहर में होंगे।
 
अक्षय तृतीया के मद्देनजर सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। ग्राहकी दोगुनी तक बढ़ गई। अक्षय तृतीया की खरीदी को लेकर बाजारों में खासी रौनक है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार ग्राहकी अच्छी है। पिछले साल सिंहस्थ की वजह से ग्राहकी कमजोर थी हालांकि इस बार ग्राहकी उम्मीद से दोगुनी है। व्यवसायियों का कहना है कि मंदी का भी कोई असर नहीं है। इस बार लग्नसरा भी बहुत हैं। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त और कई योग-संयोग होने के कारण इस बार विवाह की संख्या भी अधिक है। उधर, सराफा में भी लोग लग्नसरा के लिए सोने-चांदी की खरीदी कर रहे हैं।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

15 July Birthday: आपको 15 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Kark Sankranti 2026: सूर्य कर्क संक्रांति पर करें ये 7 शुभ कार्य, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

जब मित्र के घर पधारेंगे ब्रह्मांड के राजा: सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

जब सूर्य चलेंगे शनि के पुष्य नक्षत्र की राह: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख