dharma sangrah

गुरु-पुष्य नक्षत्र : बेहद खास है 9 नवंबर का दिन, पढ़ें ये विशेष मंत्र

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (16:29 IST)
* गुरु-पुष्य नक्षत्र : बेहद खास है आज का दिन, सारे काम होंगे सफल
 
देवगुरु बृहस्पति को पुष्य नक्षत्र का अधिष्ठाता देवता माना गया है। ज्योतिष के अनुसार 9  नवंबर 2017, गुरुवार का दिन नक्षत्र की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि 9  नवंबर के दिन साल का सबसे अच्छा शुभ संयोग बनने जा रहा है।
 
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वर्ष 2017 में कुल 6 बार रवि-पुष्य, गुरु-पुष्य का संयोग निर्मित होगा जिसमें 5वां खास संयोग गुरुवार के दिन दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर इस साल  का सबसे अच्छा गुरु-पुष्य नक्षत्र का रहेगा, यह संयोग अगले दिन तक रहेगा। ज्ञात हो कि अभी तक 4 शुभ संयोग बन चुके हैं और 2 शुभ संयोग अभी बाकी हैं। ऐसा खास संयोग 2-3 साल में एक बार ही आता है।
 
ज्योतिषियों के अनुसार देवगुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में आने से यह समय अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। इस नक्षत्र में पूजन-अर्चन और मंत्र जाप करने से जीवन के सभी कष्ट, संकट दूर होते हैं। इस दिन देवगुरु बृहस्पति का पूजन और नीचे दिए गए मंत्रों का  जाप करने से सारे काम सफल हो जाते हैं और इसका शुभ फल चिरस्थायी रूप से प्राप्त होता है।
 
पुष्य नक्षत्र के देवता- गुरु, नक्षत्र स्वामी- शनि, आराध्य वृक्ष- पीपल, नक्षत्र प्राणी- बकरी तथा तत्व अग्नि हैं। पुष्‍य नक्षत्र का स्वभाव शुभ होता है। अत: यह नक्षत्र शुभ संयोग  निर्मित करता है और इस दिन विशेष उपाय व मंत्र जाप करने से जीवन के हर क्षेत्र में शुभ फल मिलने लगते हैं।
 
आइए जानें पुष्य नक्षत्र के वेदों में वर्णित पौराणिक मंत्र-
 
नक्षत्र देवता के नाम का मंत्र : ॐ बृहस्पतये नम:।
 
पुष्य नक्षत्र का नाम मंत्र : ॐ पुष्याय नम:।
 
पौराणिक मंत्र : वंदे बृहस्पतिं पुष्यदेवता मानुशाकृतिम्। सर्वाभरण संपन्नं देवमंत्रेण मादरात्।।
 
वेद मंत्र : ॐ बृहस्पते अतियदर्यौ अर्हाद दुमद्विभाति क्रतमज्जनेषु।
यददीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविण धेहि चित्रम।
 
ॐ बृहस्पतये नम:
 
इन मंत्रों का स्मरण करने से जीवन में सबकुछ शुभ ही शुभ घटि‍त होता है। 
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख