• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 8 जून 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

8 जून 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

8 जून भविष्यफल
मेष- आप नई-नई योजनाएं एवं प्लानिंग बनाएंगे। करियर की बेहतरी के लिए तमाम कोशिश करेंगे। लौंग का सेवन करें।

वृषभ- कुछ नए लोग मिलेंगे जिनसे आपको मदद मिलेगी। कुछ अशुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपके घर पर मेहमानों व रिश्तेदारों का आगमन होगा। सुपारी का सेवन करें।


मिथुन- जीवनसाथी, मित्र तथा सहयोगियों से आपसी प्रेम बढ़ेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार व परिणाम प्राप्त होंगे। माता-पिता व बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लौकी का सेवन करें।

कर्क- अचानक लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उचित सुधार आएगा। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके की दम लेंगे। अभीष्ट कार्यों में सफलता मिलेगी। तिल्ली का सेवन करें।

सिंह- कारोबार के हालात पूर्ववत ही रहेंगे। लोग आपसे घृणा का भाव रखेंगे। कोई झूठा आरोप लग सकता है अत: किसी के कार्य में टांग न अड़ाएं। दखलंदाजी न करें। अलसी का सेवन करें।

कन्या- अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने से खुशी का वातावरण बनेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अदरक का सेवन करें।
तुला- दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। आत्मविश्वास और आशावादी होने से आप विचलित नहीं हो सकेंगे। दृढ़ निश्चय से कार्य को पूर्ण करेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। अदरक का सेवन करें।

वृश्चिक- जरूरत से ज्यादा भावुकता जहर के समान है। अपने आप पर भरोसा करके विचारों को दृढ़ बनाएं। लिवर से संबंधित बीमारी हो सकती है अत: स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। लौंग का सेवन करें।
धनु- प्रतिकूल परिस्थितियां आपके सामने होंगी, जो आपके धैर्य की परीक्षा लेगी। अत्यधिक प्रयत्न से ही आप उन पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। कार्य के बोझ से आप थकान महसूस करेंगे। सुपारी का सेवन करें।

मकर- पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी से आपके मतभेद दूर होकर आपको प्रेम तथा सहयोग मिल सकता है। आवास परिवर्तन के योग बनते हैं। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर बनें। लौकी का सेवन करें।
कुंभ- प्रेम-संबंधों में आपको सफलता प्राप्त होगी। उच्चाधिकारियों से मतभेद हो सकता है‍ जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में क्लेश न हो, इस पर ध्यान दें। तिल्ली का सेवन करें।

मीन- धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। स्वास्‍थ्य उत्तम रहेगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। भाग्य का साथ अभी भी आपको मिलता रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अलसी का सेवन करें।