बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 8 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

8 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

8 अक्टूबर 2012
FILE

मेष- अधिकारी वर्ग से संबंध मजबूत होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ, संतोष अनुभव करेंगे। नई योजनाओं में सावधानी रखें। निवेश समय पर करना लाभदायी रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद। अनावश्यक कार्यों में संयम रखें। पारस्परिक मैत्री से लाभ होगा। नवीन समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कारोबारी काम आसानी से बना लेंगे। सायं में लेखन कार्यों में मन नहीं लगेगा।‍ चित्त शांत रखें। आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।

वृषभ- परिवार में शांति रहेगी। नए मैत्री संपर्क स्थापित होंगे। आर्थिक संसाधनों का उदय होगा। अनावश्यक विवादों को टालना उपयोगी रहेगा। पुरुषार्थ बना रहेगा। तनाव को दूर भगाइए। गुरु मंत्र का जप करिए। कठोर निर्णय न लें। सौम्य एवं शांत रहें। पैसों के लेन-देन में धैर्यपूर्वक निर्णय लें। पढ़ाई का बोझ मानसिक तनाव का कारण बनेगा। परिश्रम से काम तय होगा। बाहरी समन्वय बना रहेगा। रुका काम बना लेंगे। दूसरों के सोच, लालच, ईर्ष्या से परेशानी होगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। भविष्य की चिंता तनावकारी रहेगी।

मिथुन- दूर गए मित्र के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। संतोष प्राप्त होगा। माधुर्य मिलेगा। सहानुभूति प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा में यश मिलेगा। कानूनी विवाद आपके हित में हल होंगे। अनावश्यक कामों से दूर रहें। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्य अधिक रहेगा। सुख प्राप्त होगा। अति विश्वास से नुकसान हो सकता है। खाने-पीने में स्वाद के बजाए पौष्टिकता पर ध्यान दें। ग्रहानुकूलता का लाभ मिल जाएगा। आगे की योजना तय होगी। यात्रा लाभदायी रहेगी।

FILE
कर्क- आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। धार्मिक कार्यों की पूर्ति होगी। व्ययभार रहेगा। अतिथि आगमन होगा। नए कार्यों में लगनशीलता रहेगी। लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी। मांगलिक कार्य की योजना पूर्ण होगी। आज किसी से भी कटु वचन न बोलें। सहयोगियों से की गई अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। व्ययभार बढ़ेगा। मांगने पर भी मदद नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। रुके कार्य समय पर होने से मनोबल बढ़ेगा।

सिंह- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य की अधिकता से मानसिक चिंता रहेगी। आलस्य बना रहेगा परिश्रम अधिक होगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। अतिथि आगमन से मन उद्विग्न होगा। चित्त शांत रखें। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। आकस्मिक यात्रा के योग बनते हैं। बाहरी दबाव में कमी आएगी। स्वविवेक से काम तय होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी भी विषय को लेकर तनाव न करें। गुप्त कार्य, योजनाओं में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यय का योग है।

कन्या- व्यापार-व्यवसाय में इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। संदेश प्राप्त होगा।प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। अपनी कार्यकुशलता, परिश्रम को महत्व दें। सामाजिक यश, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या को अनदेखा न करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। सफलता के सूत्र मिलेंगे। जनता के मन में आपके प्रति विश्वास जागेगा। एकाग्रचित्त मन से अध्ययन नहीं हो पाएगा। अल्प परिश्रम में हित सधेगा। रोजमर्रा काम बना लेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

अन्य राशियां अगले पेज पर :



तुला- परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। जायदाद क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अज्ञात भय एवं ‍चिंता रहेगी। दैनिक कार्य में अवरोध होगा। यात्रा में सावधानी रखें। उठाईगीरों से नुकसान हो सकता है। श्री प्राप्ति के योग हैं। देव दर्शन करें। पितृ कार्य का निष्पादन मोक्षकारक होगा। कारोबारी अरुचि रहेगी। कल ला‍भ मिलने लगेगा। खाने-पीने में रुचिगत भोजन से परहेज करें।

वृश्चिक- संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। चित्त संयमित रखें। सुख-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद में न उलझें। असंयमित भोजन, उदर संबंधी विकार देगा। व्यापार में इच्छित सफलता के योग बनते हैं। चौकन्ने होकर काम कीजिए। लापरवाही नुकसान करा देगी। कल समय में सुधार आएगा। नौकरी में ‍अधिकारी सहयोग करेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें। रुका पैसा मिलेगा। लेखन अध्ययन एवं रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यवहारकुशलता, परिश्रम से उत्साह रहेगा।

धनु- प्रेम-रोमांस में मिठास रहेगी। दांपत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। प्रगतिवर्धक समाचार आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक रहेगा। नए कामकाज की योजना बनेगी। निवेश में लोभ-लालच से बचें। भौतिक साधनों की प्राप्ति होगी। अनावश्यक विवादों को टालें। पत्र प्राप्त होगा। किए गए प्रयास सफल एवं सार्थक सिद्ध होंगे। तत्वचिंतन एवं विद्याध्ययन में मन लगाएं। प्रसन्नता रहेगी। सुख होगा। कानूनी उलझनों का ‍निपटारा होगा। व्यर्थ के शक से दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। साझा भाव बना रहेगा।

मकर- आजीविका में मित्र, भाइयों के सहयोग से लाभ होगा। व्यावसायिक निर्णय गोपनीय रखें। साहसिक ‍प्रयत्नों में अभीष्ट की प्राप्ति होगी। मातृपक्ष की चिंता दूर होगी। सामाजिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। मातृ-पितृ सुख का आनंद लें। नवीन कार्य होंगे। मित्र मिलेंगे। लाभ होगा। व्यवसाय में किए प्रयत्नों का पूर्ण लाभ मिलेगा। आज के दिन मानसिक अस्थिरता रहेगी। विवादास्पद मामला सुलझा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका पैसा वसूलना आसान रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा।

कुंभ- नवीन वस्त्राभूषण, उपहार आदि की प्राप्ति होगी। निजी कार्यों में रुचि रहेगी। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। विवादों को टालना हितकर रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा। मन स्थिर रखें। शंका न करें। प्रत‍िवाद उचित नहीं है। शांत रहें। परिवार के प्रति मन में असंतोष रहेगा। व्यापार में प्राप्त अवसरों का लाभ नहीं मिल पाएगा। निजी हित साध लेंगे। संतान की चिंता का निवारण होगा। अपना हित साध लेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कामों में यश, लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मीन- आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। प्रिय प्रसंग बनेंगे। कार्य में परिवर्तन लाभ देगा। स्वास्थ्य की अनुकूलता रहेगी। इच्छानुसार सभी काम बनेंगे। प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व प्राप्त होगा। सुख-सुविधा मिलेगी। अनुकूल अवसर आएंगे। पारिवारिक श्रेष्ठता रहेगी। गलत बातों का प्रचार न करें। नौकरों में अत्यधिक वाचालता नुकसान देगी। अनावश्यक गुस्सा झगड़े का कारण बन सकता है। बनते काम में बाधा उभरेगी। मानसिक तनाव रहेगा। आहार-विहार में नियंत्रण का अभाव रहेगा।