Hanuman Chalisa

4 Planet in Sagittarius : 25 नवंबर को 4 ग्रह- बृहस्पति, शनि, शुक्र और केतु होंगे 1 ही घर में, खतरे के संकेत

Updated: रविवार, 24 नवंबर 2019 (15:44 IST)
दिनांक 25-11-2019 को धनु राशि में चार ग्रह संयोजन होने वाले हैं। आमतौर पर दो या दो से अधिक ग्रहों का एक ही राशि में संयोजन अच्छा नहीं माना जाता है
 
भारत की कुंडली में बृहस्पति, शनि, शुक्र और केतु का संयोजन धनु राशि में होने वाला है यह एक दुर्लभ घटना है। 29-11-2019 को चंद्र के गोचर से धनु में पंचग्रहीय संयोजना बन जाएगी जो अच्छे परिणाम नहीं दर्शा रही है। 
 
दिनांक 25-12-2019 को धनु में 6 ग्रहों की संयोजना हो जाएगी जिसमें बृहस्पति, शनि, बुध, चंद्र, शुक्र, और केतु भाग लेंगे। इसके बाद 28-12-2019 को चंद्र के अगले गोचर साथ ही पंचग्रहीय संयोजना 12-01-2020 तक रहेगी। 
 
तत्पश्चात 24-01-2020 को शनि के मकर राशि में गोचर के साथ चार ग्रह की संयोजना बनेगी जो जनवरी 2020 के अंत में समाप्त होगी। 
 
ग्रहों की ऐसी युति पहले भी हुई है जिसके परिणाम अच्छे नहीं थे। 
 
11-11-1962, के दिन भारत -चीन युद्ध के समय भी ये स्थिति भारत की कुंडली में बनी थी। उसी प्रकार 16-12-1971, भारत-पाकिस्तान युद्ध का अंतिम दिन था जिसमें 4 ग्रहीय संयोजना बनी थी। 17-07-1999, को भी भारत- पाकिस्तान के मध्य कारगिल युद्ध के समय भी यह स्थिति बनी थी। वैसे ही 26-12-2004, वाले दिन भारत की कुंडली में वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों की संयोजना बनी थी।
 
इस बार धनु राशि में ये संयोजना बनने से अशांत वातावरण और युद्ध या युद्ध जैसी स्थिति का संकेत कर रही है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख