ramcharitmanas

अप्रैल माह में एक ही राशि में बन रहे हैं 3 राज योग, जानिए किसे लाभ देगा ये सुखद संयोग

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (07:23 IST)
इस माह एक ही राशि में 3 राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के कारण कुछ राशियों को महालाभ होगा और कुछ के लिए मिलेजुले असर वाला समय साबित होगा। यह राजयोग 22 मार्च को मीन राशि में बन रहा है। इसके बाद 28 मार्च को भी कुंडली महाराजयोग का निर्माण होगा। इसके बाद अप्रैल में 3 राजयोग का निर्माण होगा। आओ जानते हैं कि किस तरह और कौन से 3 राजयोग के निर्माण से किस राशि को मिलेगा लाभ।
 
22 मार्च को 3 राजयोग भी है इस दिन : 22 मार्च को हंस, बुधादित्य और गजकेसरी राजयोग में शुरु हुआ नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का पर्व। मीन राशि में गुरु के होने से हंस योग। इसी राशि में सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग और इसी राशि में गुरु एवं चंद्र की युति से गज केसरी योग का निर्माण हो रहा है।
 
28 मार्च को महायोग का निर्माण : 28 मार्च को करीब 700 साल बाद केदार, मालव्य, हंस, चतुष्यचक्र और महाभाग्य राजयोग बन रहे हैं। 28 मार्च 2023 को मंगलवार को यह महासंयोग बनेगा। मेष राशि में शुक्र होने से मालव्य योग, मीन राशि में गुरु होने से हंस योग, लग्न में सूर्य के होने से महाभाग्य योग, जब कुण्डली में सातों ग्रह किन्हीं चार राशियों में हों तो केदार योग बनता है।
 
21-22 अप्रैल को 3 राजयोग का निर्माण : इसके बाद 21 अप्रैल 2023 में भी हंस, बुधादित्य और गजकेसरी राजयोग का निर्माण मेष राशि में होगा। 
कर्क राशि : आपकी राशि पर हंस और मालव्य राजयोग नवम भाव में बनकर प्रभाव देगा जिसके कारण भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। व्यापारी हैं तो यात्रा से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि होगी।
 
कन्या राशि : आपके लिए मालव्य योग सप्तम भाव में बन रहा है। जीवनसाथी के साथ सुखमय समय गुजरेगा। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में हंस और मालव्य यह योग बन रहा है। सभी राजयोग आपके लिए शुभ साबित होंगे। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसी के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी तगड़ा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे।
 
मीन राशि : आपकी राशि के लिए पांचों योग अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। खासकर हंस और मालव्य राजयोग के चलते आपको मान सम्मान के साथ ही धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी हैं तो भरपूर मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

अगला लेख