• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 28 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

28 जून 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

दैनिक राशि
FILE

मेष- नए उत्तरदायित्व को संभालने की कोशिश करें। कार्यकुशलता, परिश्रम का लाभ मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। चौकन्ने होकर काम कीजिए। कार्यस्थल पर समझौते से चलें। मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आमोद-प्रमोद के साधन बढ़ेंगे। स्वजनों से मेल-मिलाप में दिन व्यतीत होगा। परोपकारी कार्यों की प्रशंसा होगी। हर्षोल्लास बना रहेगा। यात्रा योग है। अधिकार में वृद्धि होगी।

वृषभ- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। समझौतावादी रुख अपनाएं। सुधार से मन प्रसन्न होगा। मनोविनोद से बचेंगे। पूर्व नियोजित कार्यों का अच्छी तरह से निर्वाह होगा। संयम रखें। जवाबदारी का निर्वाह ठीक से नहीं करने से हताशा होगी। आर्थिक मामलों में परेशानी बढ़ेगी। शुभ लाभप्रद समाचार मिलेगा। मांगने पर सहयोग मिल जाएगा। विरोधी पस्त नजर आएगा। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, रोजगार सामान्य रहेगा। वाद-विवाद से बचें। भाग्योदय होगा। भगवान को भोग लगाकर ही प्रसाद ग्रहण करें। सात्विकता रहेगी।

मिथुन- शुभ संदेश मिलने का योग है। सुख-सम्मान मिलेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। बुद्धि, विवेक का इस्तेमाल करके बिगड़े मामले सुधार सकेंगे। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति, स्थानांतरण के योग बनेंगे। परिश्रम का लाभ मिलेगा। आगे के लिए रास्ता तय होगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। भूमि-भवन से संबंधित कार्य टालें। बाधाओं के बावजूद कार्य पूर्ण होंगे। नेत्र विकार तंग कर सकता है। परिवार के सदस्यों को समय दें। कोई ऐसी बात मालूम होगी जिससे आपको दुख होगा। लाभ होगा। गुरु ‍दीक्षा लें। व्यापार में धन कमाएं। समझौता सुखकारक होगा।

कर्क- नई योजनाएं लाभ देंगी। क्षेत्र विस्तार से मन प्रसन्न होगा। यात्रा लाभकारी होगी। रचनात्मक कार्यों से यश की प्राप्ति संभव है। महत्व के निर्णय, सौदे लाभकारी रहेंगे। आशानुकूल काम बना लेंगे। परिवारजन का सहयोग मिल जाएगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। अनावश्यक विवादों को न बढ़ाएं। पदोन्नति के योग प्रबल। हित साधने में आसानी रहेगी। क्रोध, आवेश पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मन में माधुर्य रहेगा। मित्र मिलेंगे। लाभ होगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी।

सिंह- मन प्रसन्न रहेगा। दिन अच्छा है। सुखद समाचार मिलेंगे। समाज में आपके कार्यों की तारीफ होगी। व्यापार में नए एवं लाभकारी प्रस्ताव आएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वजनों के सहयोग से कार्ययोजना में गति मिलेगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आकस्मिक लाभ मिलेगा। मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। धर्म में मन लगेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनावश्यक व्ययभार हो सकता है। समय पक्ष का बनने से सीमित काम बन जाएंगे। मन में अशांति होगी। यात्रा के योग हैं। अतिरिक्त आय होगी।

FILE
कन्या- शुभ समाचार का संचार होगा महत्व के कामों को समय पर पूरा करके लाभ कमाएं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। प्रयास करने से रुका पैसा मिलेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। ध्यान संपत्ति व गृह कार्यों में केंद्रित रहेगा। रुका धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से प्रेम रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा। भ्रमण में दिन व्यतीत होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। आर्थिक बिखराव समेट लेंगे। दैनिक कार्यों की रूपरेखा पर विचार होगा। पूज्य व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। यश व सम्मान मिलेगा। रोजमर्रा का काम बनेगा।

तुला- धन सोच-समझ कर खर्च करें। कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई सोच, विचारों का स्वागत होगा। उत्साह, विश्वास बढ़ेगा। सुखद, लाभप्रद परिणाम आएंगे। आर्थिक हित सध जाएगा। चालू काम बनाने में आसानी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। गुरु पूजन से समस्त अनिष्ट दूर हो जाते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। निजी पुरुषार्थ की प्राप्ति होगी। अनावश्यक वाद-विवाद न बढ़ाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचें। किसी मामले में पैसा फंस सकता है।

वृश्चिक- स्वास्थ्य लाभ होगा। लाभ-शुभ के कार्यों में दिन व्यतीत होगा। पारिवारिक विवाद, मतभेद रहेंगे। व्यापारिक सौदे में धोखा संभव है। कार्यस्थल पर वास्तविकता से काम करें। धन के मामले में अपेक्षा किसी से न रखें। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कारोबारी कामकाज में रुचि का अभाव रहेगा। निजी पुरुषार्थ रहेगा। तनाव दूर होगा। आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिला जाति की सलाह लें। स्‍थानीय लोगों द्वारा सम्मान मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। धन लाभ संभव।

धनु- मानसिक, शा‍रीरिक सुख एवं शांति में वृद्धि होगी। रुका पैसा, निवेश से लाभ मिलेगा। भागीदारों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बनते काम में बाधा उभरेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। राज्यपक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। वाद-विवाद में समझौता हो सकता है। व्ययभार पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उपहार प्राप्त होगा। बिना मन के कोई भी कार्य न करें। कार्यस्थल पर बोझ बढ़ सकता है। निजी ‍पुरुषार्थ रहेगा। परिवार में बचते-बचते विवाद का डर रहेगा।

मकर- भाग्य का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता से संतोष रहेगा। पिता के मार्गदर्शन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में नवीन मेहमान का आगमन होगा। बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। खानपान पर सतर्कता वांछनीय। शिक्षा के क्षेत्र में सावधानी रखें। कार्याधिक्य बना रहेगा। संतोष रहेगा। बंधुओं का सहयोग मिलेगा। तीर्थ तथा देवदर्शन में मन लगेगा। आनंद मिलेगा। तालमेल बना रहेगा। साझा भाव बढ़ेगा। मानसिक शांति रहेगी। धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ- जीवन में थोड़ा सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श होगा। महत्वपूर्ण निर्णय समय पर ले पाएंगे। मकान, वाहन क्रय के योग बनेंगे। व्यावसायिक अवसर मिलेंगे। सामाजिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। आगे की योजना तय होगी। आपकी प्रशंसा होगी। आपसी विश्वास में खटास आ जाने से भागीदारी टूट सकती है। यात्रा में कष्ट होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सावधानी से समझौता करें। वैवाहिक प्रकरण में लाभ। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। स्थायी संपत्ति का विस्तार होगा।

मीन- कम खाएं तथा मीठा बोलें। अवसरों का लाभ ले पाएंगे। पारिवारिक समस्या का हल निकल आएगा। परोपकार के कामों में समय एवं धन खर्च करेंगे। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ होगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण जरूरी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। संतोष रहेगा। संबंधों में पवित्रता रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवर्तन का प्रयास करें। सफल होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के आय में आय बढ़ोतरी होगी।