biodatamaker

आज का मंगलवार है बहुत खास, बन रहे हैं विशेष विलक्षण योग, दान के लिए सबसे श्रेष्ठ समय

Updated: मंगलवार, 26 जून 2018 (12:56 IST)
आज का मंगलवार है बहुत खास, बन रहे हैं विशेष विलक्षण योग, दान के लिए सबसे श्रेष्ठ समय 
 
भगवान शंकर और श्रीराम ने हनुमान को वरदान दिया कि ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को उनकी विशेष पूजा होगी।
 
ज्येष्ठ मास में आ रहे 26  जून के मंगलवार को हमारे बुजुर्ग बड़ा मंगल मान रहे हैं। जानिए क्यों है इसकी विशेष महत्ता। बड़ा मंगल पर्व इस बार इसलिए खास है, क्योंकि पूरे ज्येष्ठ मास में नौ बड़े मंगल आए हैं। इनमें भी 19 और 26 खास है। इसे अद्भुत संयोग माना जा रहा है।
 
यह संयोग दो ज्येष्ठ लेकर आया है। एक, आठ, 15, 22, 29 मई तथा 5, 12 व 19 जून को बड़े मंगल आए। अब आज 26 जून मंगलवार है। इस संयोग में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इससे हनुमान भक्तों पर कृपा बरसेगी।
 
इस दौरान हनुमान मंदिर में विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दिन गुड़, गेहूं, मीठी पूड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस दिन दान का हनुमानजी विशेष फल देते हैं। भगवान शंकर और श्रीराम ने हनुमान को वरदान दिया कि ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को उनकी विशेष पूजा होगी। इस माह हनुमान का दर्जा राम से भी बड़ा माना जाता है।
 
शास्त्रों में ज्येष्ठ मास का बहुत महत्व बताया है। इस बार यह महीना बहुत सारे शुभ संयोग एकसाथ लेकर आया है।
 
यह समय दान-पुण्य का श्रेष्ठ समय है। शास्त्रों का कथन है कि इस माह में किए जाने वाले सत कर्म एंव दान का कई गुना फल प्राप्त होता है।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख