sundarkand

24 मार्च को इस भाग्यशाली राशि में बन रहा है बुधादित्य योग, कहीं आपकी राशि तो नहीं

Updated: मंगलवार, 22 मार्च 2022 (18:13 IST)
बुध और आदित्य के मिलने से बुधादित्य योग बनता है। आदित्य अर्थात सूर्य। यानी सूर्य और बुध की युति के कारण यह योग बनता है। बुधादित्य नाम से विख्यात यह योग अलग-अलग भावों में अतिविशिष्ट फल प्रदान करने वाला होता है। इस योग को शुभ माना जाता है। यह योग जिस भी राशि में बन रहा है उसे और उसकी मित्र राशि सहित दृष्टि भाव जहां पर है उसे विशेष फल प्रदान करता है। आओ जानते हैं कि कब और किस राशि में बन रहा है मार्च 2022 में बुधादित्य योग।
 
 
मार्च माह में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे- सूर्य, बुध और शुक्र। मकर राशि में पहले से ही शनि और मंगल विराजमान है। राहु वृषभ में और केतु वृश्‍चिक में विराजमान है। सूर्य 15 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन में में विराजमान होंगे, लेकिन 6 मार्च को बुध ने राशि परिवर्तन करके कुंभ में प्रवेश किया है जिसके चलते बुधादित्य योग बना है। इसके बाद बुध का 24 मार्च, 2022 को मीन राशि में गोचर गोचर होगा तब एक बार फिर बुधादित्य योग बनेगा। शुक्र ग्रह इस वक्त मकर राशि में गोचर कर रहा है जो अब 31 मार्च, 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
 
Budh grah Mercury
मीन राशि में बनेगा बुधादित्य योग से होगा 7 राशियों को फायदा ( 24 March Budhaditya Yoga in Pisces, 7 zodiac signs will benefit):
 
 
1. वृषभ (vrshabh): आपकी राशि के एकादश अर्थात 11वें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस गोचर से अचानक से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी निवेश के लिए यह अच्‍छा समय है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। कुछ अच्‍छी डिल करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
 
2. मिथुन (mithun): आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में भी लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 
 
3. कर्क (kark): आपकी राशि के नौवें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
 
 
4. तुला (tula): आपकी राशि के छठे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह व्यावसायिक या नौकरीपेशा जिंदगी के लिए सकारात्म साबित होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि तुला जातकों के लिए अच्छी रहने की संभावना है।
 
5. वृश्चिक (vrsh‍chik): आपकी राशि के पांचवें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह योग आपकी राशि के लिए अनुकूल है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की करेंगे। शिक्षा और करियर में वृद्धि के योग हैं।
 
 
6. धनु (dhanu): आपकी राशि के चौथे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग से सुख-समृद्धि का विस्तार होगा। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में यह गोचर औसत रहेगा। हालांकि आय में वृद्धि होने की संभावना है।
 
7. मीन (meen): आपकी राशि के लग्न भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग से पेशेवर जीवन के दृष्टिकोण से यह अवधि नौकरीपेशा जातक, विशेषकर सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख