Hanuman Chalisa
✕

21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर

अपनी घड़ी अनुसार चलेगी पृथ्वी

Written By ND
Updated: शनिवार, 20 मार्च 2010 (16:16 IST)
ND
हमारे भूमंडल में हर पल कुछ न कुछ ऐसी हलचल होती रहती है, जिसका असर हम पृथ्वी पर आसानी से देख सकते हैं। ऐसी ही कुछ हलचल हमें 21 मार्च को देखने को मिलेंगी, जब दिन और रात समान समय 12-12 घंटे के होंगे यानी पृथ्वी की घड़ी हमारी घड़ी के साथ चलेगी। हालाँकि यह घटना वर्ष में दो बार होती है।

जानकारी देते हुए ज्योतिर्विद डॉ. एच.सी. जैन ने बताया कि यह वर्ष में दो बार घटित होने वाली घटना है। एक, जब सूर्य उत्तरायण चलते हुए दक्षिण गोल से उत्तर गोल की तरफ झुकता है अर्थात सूर्य सायन मेष राशि में प्रवेश करता है। यह घटना इस बार 20 मार्च रात्रि 11 बजकर 1 मिनट पर होगी। इस कारण 21 मार्च को दिन-रात समान होंगे।

21 मार्च के बाद दिन बड़े होते जाएँगे और रातें छोटी हो जाएँगी। दिन बड़े होते-होते 14 घंटे 24 मिनट के हो जाएँगे और रातें छोटी होते-होते मात्र 9 घंटा 36 मिनट की रह जाएँगी। वहीं सूर्य प्रज्ञप्ति में बताया है कि पृथ्वी के बीच छ: पर्वतों के आने से यह कहीं ऊँची, कहीं नीची है।

अतः ऊँचाई व नीचाई अर्थात् अक्षांश व देशांतर के दिनमान में मामूली अंतर हो सकते हैं। इस दिन को विश्व दिन भी कहते हैं। वहीं विशुभ दिन सूर्य सायन तुला में प्रवेश के दिन होता है, उस दिन भी दिन-रात समान समय के होते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय