sawan somwar

25 मई को कमला (पद्मिनी) एकादशी : ये दुर्लभ व्रत देता है कीर्ति और मोक्ष, पढ़ें सरल विधि

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (12:50 IST)
* कमला एकादशी : कैसे करें यह व्रत, पढ़ें सरल विधि...

 
मलमास यानी अधिक/पुरुषोत्तम मास में अनेक पुण्यों को देने वाली एकादशी का नाम पद्मिनी है। इस वर्ष यह एकादशी 25 मई 2018, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

इसका व्रत करने पर मनुष्य कीर्ति प्राप्त करके बैकुंठ को जाता है, जो मनुष्यों के लिए भी दुर्लभ है। एकादशी के दिन इस विधि-विधान से पूजन कर मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।
 
आइए जानें कैसे करें यह व्रत :-
 
* यह एकादशी करने के लिए दशमी के दिन व्रत का आरंभ करके जौ-चावल आदि का भोजन करें तथा नमक न खाएं। 
 
* एकादशी के दिन मसूर की दाल, चना, शहद, शाक और लहसुन, प्याज के सेवन से बचना चाहिए। 
 
* इस दिन दूसरे किसी अन्य का दिया हुआ भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।
 
* शास्त्रों के अनुसार पुरुषोत्तम कमला एकादशी के दिन कांसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।
 
* इस दिन मीठे में केवल फलाहार का सेवन ही करना चाहिए।

* भूमि पर सोएं और ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें। 
 
* एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में शौच आदि से निवृत्त होकर दंतधावन करें और जल के 12 कुल्ले करके शुद्ध हो जाएं।
 
* सूर्य उदय होने के पूर्व उत्तम तीर्थ में स्नान करने जाएं। 
 
* इसमें गोबर, मिट्‍टी, तिल तथा कुशा व आंवले के चूर्ण से विधिपूर्वक स्नान करें। 
 
* श्वेत वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें।
 
* इस दिन कमला, पद्मिनी एकादशी की कथा अवश्य पढ़ना चाहिए तथा ईश्वर स्मरण करते हुए समय बिताना चाहिए।


ALSO READ: विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुरुषोत्तम मास में अवश्य पढ़ें, जानिए श्रीविष्णु के 1000 नाम


 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

गुरु और शनि के बीच बना नवपंचम राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख