ramcharitmanas
✕

3 जुलाई के बाद 4 माह के लिए वर्जित रहेंगे मांगलिक कार्य...

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2017 (12:55 IST)
* कुंआरों को करना होगा इंतजार, 3 जुलाई के बाद नहीं होंगे विवाह... 
* भडल्या नवमी विशेष : विवाह बंधन में बंधने का अबूझ मुहूर्त... 
 
 
उत्तर भारत में आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि का बहुत महत्व है। वहां इस तिथि को विवाह बंधन के लिए अबूझ मुहूर्त का दिन माना जाता है। 
 
आषाढ़ शुक्ल नवमी को भड़ली (भडल्या) नवमी मनाई जाती है। वर्ष 2017 में यह नवमी 2 जुलाई, रविवार को मनाई जाएगी। नवमी का दिन होने से गुप्त नवरात्रि का समापन भी इस दिन होता है। भारत के दूसरे हिस्सों में इसे दूसरों रूपों में मनाया जाता है।

ALSO READ: क्या आपका बर्थ डे जुलाई में है, जानिए कैसे हैं आप...?


 
हमारे पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भड़ली नवमी का दिन भी अक्षय तृतीया के समान ही महत्व रखता है, अत: इसे अबूझ मुहूर्त मानते हैं तथा यह दिन शादी-विवाह को लेकर खास मायने रखता है। इस दिन बिना कोई मुहूर्त देखे विवाह की विधि संपन्न की जा सकती है।

इस संबंध में यह मान्यता है कि जिन लोगों के विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं निकलता, उनका विवाह इस दिन किया जाए तो उनका वैवाहिक जीवन हर तरह से संपन्न रहता है, उनके जीवन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होता। 
 
जुलाई माह में 1, 2, 3 जुलाई को ही विवाह के मुहूर्त रहेंगे, क्योंकि 4 जुलाई को देवशयनी एकादशी होने के कारण आगामी 4 माह तक शादी-विवाह संपन्न नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे में 4 माह तक शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। इस अवधि में सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम कर सकेंगे। इन चार माह में भगवान श्री‍हरि विष्णु का पूजन-अर्चन  किया जाएगा। 

31 अक्टूबर देवउठनी एकादशी से ही विवाह के लिए मंगलमयी समय शुरू होने से लग्न कार्य, खरीदारी तथा अन्य शुभ कार्य किए जाएंगे। तत्पश्चात वर्ष 2017 में नवंबर और दिसंबर माह में ही विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। 
 
आगामी विवाह मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे - 
 
31 अक्टूबर : देवउठनी एकादशी 
19 से 23 तथा 27 से 30 नवंबर तक। 
3, 5 और 10 दिसंबर को ही शुभ विवाह संपन्न हो सकेंगे। 

 

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख