• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 19 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

19 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल

दैनिक राशिफल
WD
FILE

मेष- आपके सोच-विचार कर लिए गए फैसलों का नतीजा आपके पक्ष में होगा। आप भविष्य की योजना बनाने तथा यात्रा आदि में व्यस्त रहेंगे।

विशेष- पपीते का सेवन करें।


वृषभ- आप अपने लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए जबर्दस्त प्रयासरत रहेंगे। आप पड़ोसियो, पर‍िवार और रिश्तेदारों के साथ व्यस्त रहेंगे।

विशेष- आम का सेवन करें।


मिथुन- आप नए मित्र बनाएंगे तथा पुराने मित्रों के साथ संबंधों को नई ताजगी प्रदान करेंगे। आपके यहां विवाह या मांगलिक अवसर संपन्न होंगे।

विशेष- चने की दाल का सेवन करें।


कर्क- आपको नया साथी मिल सकता है‍‍ जिससे आप किसी न किसी रूप में खुद को संपूर्ण महसूस करेंगे। आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे।

विशेष- बेसन का सेवन करें।


सिंह- आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। आप सफलता और सम्मान हासिल करने में सफल रहेंगे। आपको खर्च में सावधानी बरतनी होगी।

विशेष- नींबू का सेवन करें।


कन्या- आपको सारे वैभव, ऐश्वर्य व भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। इससे आप केवल न खुद तरोताजा महसूस करेंगे बल्कि इनसे आपको खुशियां भी मिलेंगी।

विशेष- इलायची का सेवन करें।


तुला- नए कार्य योजनाओं का प्रारंभ हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। नौकरी वर्ग के लिए अपने सीनियर्स से ‍वाद-प्रतिवाद हो सकता है।

विशेष- बेसन का सेवन करें।


वृश्चिक- व्यापार-व्यवसाय में आ रही कठिनाई को हल कर सकेंगे। सं‍पत्ति या पारिवारिक विवाद का निपटारा हो सकता है। आपकी संपत्ति का बंटवारा संभव है।

विशेष- विशेष- आम का सेवन करें।


धनु- आपके आवास परिवर्तन की इच्छा पूरी हो सकेगी। भ्रातृ वर्ग या स्नेहीजन से वियोग हो सकता है। जीवनसाथी तथा स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

विशेष- पपीते का सेवन करें।


मकर- आपको अचानक धन का लाभ मिलेगा। पूर्णत: जागृत रहें। संतान के प्रति आपकी चिंता बनी रहेगी। लेन-देन के कार्य में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें।

विशेष- केले का सेवन करें।


कुंभ- जीवनसाथी की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्‍थ्य का ख्याल रखें। शत्रु व विरोधियों की हर चाल नाकामयाब रहेगी।

विशेष- नींबू का सेवन करें।


मीन- व्यर्थ की चिंताओं से बचें। अपने मन को संतुलित रखें, नहीं तो आप तनावयुक्त अनुभव कर सकते हैं। धैर्य से कार्य करें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

विशेष- चने की दाल का सेवन करें।