• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख

12 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

आज का भविष्य
मेष- यह समय आपके लिए अनुकूल है। मानसिक अशांति दूर होगी। पुरानी उधारी आने के आसार रहेंगे। नौकरी वर्ग के लिए यह समय सही रहेगा। प्रगति की संभावना है।

विशेष- नींबू का सेवन करें।


वृषभ- सुख में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक संपत्ति से लाभ हो सकता है। गृह जीवन में व्यर्थ के विवाद से बचें, नहीं तो क्लेश हो सकता है। आर्थिक यात्रा सफल व सुखद होगी।

विशेष- गाजर का सेवन करें।

मिथुन- विपरीत परिस्थितियों पर भी आप अपने पुरुषार्थ से विजय प्राप्त कर सकेंगे। धैर्य से कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। ज्यादा लालच न करें।

विशेष- गिल्की का सेवन करें।
कर्क- नौकरी वर्ग के लिए यह समय सामान्य रहेगा। थोड़ी-बहुत परेशानियां आ सकती हैं, परंतु घबराने जैसी स्थिति नहीं होगी। उत्साह से कार्य करेंगे तो सफल होने का अनुमान है।

विशेष- जामफल का सेवन करें।
सिंह- आप अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें वरना पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। अचानक मित्रों से वाद-विवाद की स्‍थिति बनेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध से बचें।

विशेष- लौकी का सेवन करें।

कन्या- अचानक किसी बुरी खबर के प्राप्त होने से मन खिन्न रहेगा। झूठी शान-शौकत से बचकर रहें। घुल-मिलकर बातें करने के स्वभाव को बदलें। अपने स्वतंत्र विचारों का दबाव दूसरों पर न डालें।

विशेष- गिल्की का सेवन करें।
तुला- आप ज्ञान और शिक्षा पर ध्यान देंगे। विदेशों तथा दूरदराज स्थि‍त संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। बच्चों और माता-पिता का ध्यान रखेंगे।

विशेष- गाजर का सेवन करें।
वृश्चिक- आपको संबंधों से खुशियां मिलेंगी। वित्तीय मामलों में सोच-विचारकर फैसला करना होगा। पारिवारिक व वैवाहिक जिम्मेदारी को ठीक से निभा पाएंगे।

विशेष- नींबू का सेवन करें।
धनु- प्यार एवं शादी के लिए यह समय पूर्णतया अनुकूल है। घर में मांगलिक अवसर आएंगे। अविवाहितों के विवाह संबंधी मामले आगे बढ़ेंगे। नए-नए मित्र बनाएंगे।

विशेष- गिल्की का सेवन करें।
मकर- आप किसी चीज के प्रति जबर्दस्त आकर्षण महसूस कर सकते हैं‍ जिससे आपको निपटना होगा। आप भविष्य की योजना बनाएंगे। सोच-विचारकर फैसला लें।

विशेष- जामफल का सेवन करें।
कुंभ- आपको अपनी योजनाओं पर अमल करने तथा खर्च बढ़ने संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको नया साथी मिल सकता है।

विशेष- गाजर का सेवन करें।
मीन- समय अभी कष्टकारी है। अपने अनुचित व दो नंबर के कामों के कारण आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कोई व्यक्ति नौकरी में आपको शिकायत कर सकता है।

विशेष- नींबू का सेवन करें।