sawan somwar

2025 predictions: बाबा वेंगा की 3 डराने वाली भविष्यवाणी हो रही है वायरल

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2024 (18:20 IST)
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा है। बचपन से ही अंधी इस महिला के बारे में कहा जाता है कि उन्हें भविष्य की घटनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती थीं। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को हुआ था और उनका निधन 11 अगस्त 1996 को हुआ था। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बुल्गारिया के बेलासिका पहाड़ों के रूपाइट क्षेत्र में बिताया था। सवाल यह उठता है कि जिस महिला ने कभी दुनिया नहीं देखी वे कैसे दुनिया के सपने देख सकती है या वह कैसे समझ सकती है कि दुनिया कैसी होगी तो फिर भविष्य का दर्शन कैसे होता होगा? खैर, हर नए साल को लेकर इंटरनेट पर उनकी भविष्यवाणियां वायरल होती है। वर्ष 2025 को लेकर अभी से ही उनकी भविष्वाणियां वायरल हो रही है। किसी ने अभी यह रिसर्च नहीं किया कि उनकी वर्ष 2023 या 2024 की भविष्यवाणी कितनी सच हुई है?
 
वेंगा के पिता को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुल्गेरियाई सेना में भर्ती किया गया था। वेंगा की मां की जल्द ही मौत हो गई थी। इसके कारण वेंगा को अपनी युवावस्था के अधिकांश समय के लिए पड़ोसियों और करीबी पारिवारिक मित्रों की देखभाल और दान पर निर्भर रहना पड़ा। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, वेंगा लोकप्रिय हुई।ALSO READ: 2025 predictions: वर्ष 2025 में आएगी सबसे बड़ी सुनामी या बड़ा भूकंप?
 
1. भयानक युद्ध : बाबा वेंगा ने बताया है कि दुनिया का अंत 2025 में शुरू होगा। उनकी 2025 को लेकर एक और भविष्यवाणी के मुताबिक 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ जाएगा। इसके कारण यूरोप की आबादी में काफी कम हो जाएगी और यहां पर मुस्लिमों का शासन हो जाएगा। बाबा वेंगा अनुसार साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी, लेकिन इसकी शुरुआत साल 2025 से हो जाएगी।  2025 में एक विकसित देश जैविक हथियार का परीक्षण कर सकता है। यह घटना दुनिया को अंत की ओर धकेलेगी।  2025 तक विश्व की जनसंख्या लगभग 8 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है लेकिन बाबा वंगा ने अपनी मृत्यु से पहले कहा था कि वर्ष 2025 में यूरोप की आबादी लगभग खत्म हो जाएगी या शून्य हो जाएगी।ALSO READ: lunar eclipse 2025: वर्ष 2025 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कहां नजर आएगा
 
2. समुद्र का जल स्तर बढ़ेगा: वेंगा के मुताबिक साल 2025 में जलवायु परिवर्तन की वजह से ध्रुवीय ग्लेशियर पिघलने के कारण समुद्र स्तर में वृद्धि होगी. जिससे करोड़ों लोग प्रभावित होंगे।  
 
3. ज्वालामुखी फटेगा : बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर अपनी भविष्यवाणी में ज्वालामुखी फूटने और ब्राजील में भयानक बाढ़ आने का भी संकेत दिया है।
 
नास्त्रेदमस : '27 अक्टूबर 2025 को मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे।-( नास्त्रेदमस 3/77 सेंचुरी)।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख