dharma sangrah
✕

वर्ष 2024 में राहु और बुध की युति से 3 राशियों को होगा शानदार फायदा

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (16:53 IST)
Rahu budh conjunction in meen 2024: 30 अक्टूबर 2023 से राहु मीन राशि में विराजमान हैं और जब 07 मार्च 2024 को बुध ग्रह भी इसी राशी में गोचर करेंगे तब राहु और बुध की युति बनेगी। बुध और राहु की युति होने से जड़त्व योग बनता है। यह बुध द्वारा बनने वाले अशुभ योगों में से एक है, लेकिन इसका प्रभाव राशि के अनुसार तय होता है। जैसे यह जड़त्व योग मीन राशि यानी गुरु की राशि में बन रहा है। गुरु के आगे राहु और बुध शरणागत रहते हैं इसलिए 3 राशियों के लिए यह योग बहुत ही शुभ होने वाला है।
 
राहु और बुध की युति से इन 3 राशि वाले जातकों का भाग्‍योदय होगा और इन्‍हें अपार धन की प्राप्ति भी होगी। यदि इस युति पर गुरु की कृपा हो तो जातक अनेक भाषाओं का ज्ञाता होता है तथा बड़ी चतुराई से अपने कार्यो को सफल कर लेता है।
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के धन के भाव में यानी एकादश भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आय के कई साधन डेवलप होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। व्यापारी है तो अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के प्रबल योग हैं। भाग्य का भरपूर साथ‍ मिलेगा।
 
2. तुला राशि : आपकी राशि के छठे भाव में यह युति बन रही है। नौकरी करते हैं तो उसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट और कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और घर में सुख-शांति आएगी। सेहत में भी सुधार होगा।
 
3. कुंभ राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में इस युति के बनने से आपको आर्थिक लाभ होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने के संकेत हैं। इसके साथ ही आपकी आय के सोर्स भी बढ़ जाएंगे। अपने जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद उठा पाएंगे। करियर और व्‍यापार के लिए भी यह समय अच्‍छा रहने वाला है। हालांकि वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या और संघर्ष हो सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख