Daily Horoscope
✕

Nostradamus Predictions 2023: वर्ष 2023 की 5 खास और बड़ी भविष्यवाणियां

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (11:17 IST)
फ्रांस के भविष्‍यवक्‍ता नॉस्‍त्रेदमस की भविष्‍यवाणियां हर साल वायरल होती है। फ्रांस में 14 दिसंबर, 1503 को जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक में 12 सेंचुरिज यानी बारह सौ चतुष्पदियां लिखी हैं। उनमें से अब मात्र 955 अस्तित्व में हैं, जिसमें करीब 6338 भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions) होने की बात कही जा रही है। दावा है कि गत 50 वर्षों में उनकी 800 भविष्यवाणियां सत्य की कसौटी पर सही उतरी हैं। जानिए वर्ष 2023 की 5 खास भविष्यवाणियां।
 
1. तीसरा विश्‍व युद्ध : दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2023 में तीसरा विश्व युद्ध होगा। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है, 'सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग.' कई लोग नॉस्‍त्रेदमस की इस बात को विश्वयुद्ध से जोड़कर देख रहे हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते अब आशंका की जा रही है कि ताइवान और चीन में भी संघर्ष बढ़ेगा तो तीसरा विश्‍व युद्ध होना तय हो जाएगा।
 
'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पहुंचेगा। और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा।' (11-5)- नास्त्रेदमस। मंगोल (चीन) चर्च के खिलाफ युद्ध छेड़ेगा। (चीन का अमेरिका के खिलाफ छद्मयुद्ध तो जारी है ही)। नया धर्म (इस्लाम) चर्च के खिलाफ भारी मारकाट करते हुए इटली और फ्रांस तक जा पहुंचेगा तब तृतीय युद्ध शुरू होगा।
 
'अंतिम दौर में दुनिया शनि की विलंबत वापसी से नुकसान उठाएगी। साम्राज्य एक काले राष्ट्र के हाथों चला जाएगा।- (।।।।-92)।
 
 
2. मंगल पर पहुंचेगा मानव : नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी में लिखा की मंगल कर रोशनी गिर रही है। इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालने वालों का दावा है कि इंसानों के मंगल ग्रह पर जाने की बात हो सकती है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका, रशिया, चीन और भारत ने अपने मंगल मिशन भेजे हैं। इसके साथ ही स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने की है। वर्ष 2029 तक मंगल पर बस्ती बसाने का टार्गेट है। हालांकि 2023 में क्या होता है यह देखना होगा। 
3. नए पोप की भविष्यवाणी : पोप को बदला जाएगा। नास्त्रेदमस के मुताबिक पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। नया पोप दूसरे देश में बैठेगा।
 
4. आसमान की आग : शाही भवन पर आकाशीय आग। इसकी व्याख्या करने वाले मानते हैं कि यह दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी है और कई लोग मानते हैं कि यह किसी नई सभ्यता के उदय होने की बात है। 
 
5. दो महान शक्तियों के बीच होगी दोस्ती : नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा है तो दो महान शक्तियों का नया गठबंधन होगा। यह गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा। इसके प्रभाव अच्छे होंगे लेकिन वे लंबे समय तक नहीं रहेंगे। 'एक देश में जनक्रांति से नया नेता सत्ता संभालेगा।

महान बाढ़ के बाद आएगा एक ऐसा साल जब दो मुखिया चुने जाएंगे। इनमें से पहला सत्ता छोड़ देगा वह कलंक से बचने को ऐसा करेगा। परंतु दूसरे के सामने और कोई चारा नहीं होगा। पहले मुखिया को बनाने वाला घर भंग हो जाएगा। (ix-4).
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 14 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख