रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. Libra zodiac sign January 2022
Written By

Tula Rashi 2022 : तुला राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल

Tula Rashi 2022 : तुला राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल - Libra zodiac sign January 2022
libra Rashi 2022
Libra Monthly January Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए जनवरी माह कैसा रहेगा। क्या होगा भविष्यफल क्या इस माह सितारे पिछले माह की अपेक्षा अच्छे रहेंगे या अभी और इंतजार करना होगा। आओ जानते हैं तुला राशि के  (Tula Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) जनवरी माह 2022 का राशिफल जिसमें आपके परिवार, व्यापार, नौकरी, विवाह, करियर आदि सभी की जानकारी संक्षिप्त में जानें।
 
1. तुला राशि जनवरी माह 2022 (Libra zodiac sign January 2022) : आपके लिए इस माह कई मामलों में चुनौती हो सकती है। आपको सकारात्मक भाव रखकर धैर्य और संयम से आगे बढ़ना होगा।
 
परिवार : परिवार में किसी की बीमारी को लेकर चिंता रहेगी। समाज में आपको लेकर सकारात्मक भावना बनेगी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
 
व्यापार : कारोबारियों के लिए यह माह आर्थिक रूप से ऊंच-नीच वाला रहेगा। किसी से पैसा लेना और किसी को देना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा।
 
नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो नौकरी बदलने का मन करेगा। ऐसी परिस्थिति भी बन सकती है कि आप त्यागपत्र देने का मन बनाएंगे। हालांकि आपको समझदारी और शांति से काम लेना होगा। पहले अच्छी नौकरी की तलाश कर लें।
 
करियर : कॉलेज के छात्र अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। स्कूल के छात्र अपने होमवर्क और पढ़ाई पर फोकस रखें अन्यथा टीचर आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर आने के संकेत हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
 
दांपत्य : विवाहितों का समय अच्छे से गुजरेगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
विवाह : अविवाहितों को निराशा हाथ लग सकती है। इस माह भी आपके प्रयास किसी कारणवश सफल नहीं होंगे।
 
प्रेम : किसी के साथ रिलेशन में हैं तो कहासुनी होगी और मामला बढ़ भी सकता है।
 
सेहत : सेहत की दृष्‍टि से घर के बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है। यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहें और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहें ताकि बाद में कोई समस्या न हो।
ये भी पढ़ें
kanya Rashi 2022 : कन्या राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल