Daily Horoscope
✕

Numerology 2021 :मूलांक 4, इस साल सफलताएं छप्पर फाड़ कर बरसने वाली हैं...

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (14:26 IST)
4, 13 या 22 तारीख को आपका जन्मदिन आता है तो आपका मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। इस साल आपको अब तक की मेहनत और लगन का मीठा फल मिलने वाला है। यह अंक बहुत स्मार्ट और डिप्लोमैटिक होता है। इस अंक के जातक में भी ये गुण कम ज्यादा पाए जाते हैं। इस साल आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा।

आप कई बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे। कोई बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड भी आपकी झोली में आ सकता है। आपमें अपने काम के प्रति दीवानगी होती है लेकिन इससे सेहत और रिश्तों पर असर पड़ता है। इस साल आप इनमें संतुलन बैठाने की कोशिश करेंगे। अच्छी बात यह है कि मूलांक 4 के बहुत से जातक फिटनेस को लेकर सीरियस रहते हैं।

इस साल आपको कई मौके ऐसे मिलने वाले हैं जब आप अपने व्यक्तित्व को स्थापित कर पाएंगे। आप निडर और साहसी हैं, इसीलिए जब चुनौतियां आपके सामने आती हैं तो जीत हमेशा आपकी होती है। अंक ज्योतिष के विशेषज्ञ आपको सलाह देते हैं कि मन को स्थिर रखें अपने आसपास के लोगों को पहचानें और कठोर फैसले लेने में देरी न करें। आप कई बार गलत लोगों पर भरोसा कर लेते हैं जिसके चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। कोर्ट के मामले बाहर ही निपटाने में भलाई है। इस साल कलात्मक रूचियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं साल 2021 में करियर, रोमांस, धन और सेहत के सितारे क्या कह रहे हैं आपके लिए... 
मूलांक 4 का इस साल करियर कैसा होगा
 
नया साल, नई योजनाओं, नए सपनों और नई सोच को लेकर आ रहा है। इस साल नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे इससे आपकी अच्छी छबि बनेगी। इस साल सफलताएं छप्पर फाड़ कर बरसने वाली हैं आप बस नकारात्मक लोगों, चीजों और विचारों से दूर रहें। नौकरी बदलने का विचार आए तो इसे अप्रैल तक टाल दें क्योंकि अप्रैल के बाद के सितारे स्थिरता का संकेत दे रहे हैं। अगस्त में आपकी बॉस से खटपट हो सकती है लेकिन आप खामोशी से अपनी बात उन तक पंहुचाने में कामयाब होंगे। नया कारोबार करने से पहले पुराने कारोबार की गलतियों से सबक लें। व्यापारियों के लिए मई के बाद का समय अनुकूल होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें भी अप्रैल तक इंतजार करने की सलाह दी जाती है। आपके काम का मूल्यांकन किसी पुरस्कार या सम्मान से हो सकता है।  
मूलांक 4 को इस साल धन कितना मिलेगा 
 
इस साल मनचाही बचत कर पाएंगे। धन आगमन के नए अवसरों को भी पहचानेंगे। 2021 में कोई लंबे समय से आर्थिक कारणों से रूकी हुई आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। कार खरीदने या बदलने का विचार कर रहे हैं तो सितबंर के बाद का समय उचित है। आपको अचानक धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे जिन्हें समय रहते पहचानना होगा वरना सुनहरा अवसर हाथ से निकल सकता है। निवेश से फायदा कम दिखाई दे रहा है। जमीन जायदाद के मामलों से इस साल दूर रहें। घर की सजावट और मरम्मत पर इस साल भी पैसा खर्च होगा लेकिन आप दोनों हाथों से भरपूर कमाई भी करेंगे इसलिए विशेष चिंता की बात इस साल नजर नहीं आ रही है। यात्रा पर भी खर्च अपनी जेब से ही होगा इसलिए एक नजर बचत पर बनाए रखें। 
मूलांक 4 की कैसी होगी रोमांस लाइफ 
 
मूलांक 4 के जातकों को इस साल रिश्तों पर खूब ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप सिंगल हैं, अगर रोमांस में हैं और अगर शादीशुदा हैं तीनों ही स्थिति में सितारों के संकेत हैं कि बहुत संयम और समझदारी से काम लेना होगा। ईमानदारी ही आपकी ताकत है उससे दूर न जाएं। साथी को समझने की कोशिश कीजिए। रिश्तों में दूरी न आने दें। आप बहुत अकेले रह गए तो संभलने में परेशानी आ सकती है। पुरानी बातों को भूलकर साथी को खूब प्यार दीजिए। जून तक बहार फिर खिल उठेंगी। सिंगल हैं तो प्यार के मामले में जल्दबाजी से बचें। अफेयर चल रहा है तो साथी को पर्याप्त समय दें। शादी का फैसला इस साल न लेने में ही भलाई है। 
मूलांक 4 के लिए क्या कहते हैं सेहत के सितारे 
 
इस साल सेहत आपसे बहुत समय मांग रही है। खानपान की अनियमितता और काम के बोझ से आप 2020 में बहुत परेशान रहे हैं इस साल आपको अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना होगा। फिटनेस आपकी पहचान रही है उसे इस साल फिर से हासिल करें। वजन न बढ़ने दें। गले के रोग परेशान कर सकते हैं। चोट आदि से भी इस साल सावधान रहना होगा। अगर आपकी लाइफ स्टाइल नियमित है तो आप सितारों को बदल भी सकते हैं। मौसमी संक्रमण से आपको बचना चाहिए। प्राणायाम आपके लिए उचित होगा। 
शुभ अंक: 4, 8, 12, 13, 22
 
शुभ रंग: भूरा, नीला, खाकी
 
शुभ दिन: रविवार, बुधवार और शनिवार

जानिए मूलांक 3 के लिए कैसा होगा नया साल
जानिए मूलांक 2 के लिए कैसा होगा नया साल

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख