sundarkand

सिंह राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (14:03 IST)
पारिवारिक स्थिति- पारिवारिक मामलों में समय मिला-जुला रहेगा। मकान व भूमि संबंधित मामलों में खर्च होगा। परिश्रम द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से हर मुश्किल आसान होगी।
 
करियर- करियर के मामलों में देखा जाए तो समय आपके पक्ष में रहेगा। आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। इस वर्ष रुका कार्य व करियर में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- नौकरीपेशा के लिए यह साल काफी कुछ सौगात लेकर आया है। बेरोजगार भी स्वप्रयत्नों से सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति भी सुखद स्थिति होकर उन्नति पाएंगे।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थियों के लिए यह साल अनुकूल ही कहा जा सकता है। वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल भी होंगे। पढ़ाई के लिए बाहर जाना भी पड़े, तो जा सकते हैं। कोरोना काल का ध्यान रखें।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल ठीक ही कहा जा सकता है। पुरानी बीमारी यदि है तो सावधानीपूर्वक चलना होगा। दवा में लापरवाही ठीक नहीं होगी। खान-पान में भी सतर्कता बरतना होगी। 
 
आर्थिक स्थिति- धन के मामलों में समय अनुकूल रहेगा। आय के नए नए स्रोत बनने से मन प्रसन्न रहेगा। नवीन कार्ययोजनाओं में धन लगाते वक्त सोच-विचार कर ही धन लगाएं।
 
विवाह योग- इस साल जिनका विवाह होना है, वे विवाह के बंधन में बंधेंगे। विवाह में रुकावट आए तो शनि की उपासना लाभदायक रहेगी। काले साबुत उड़द शनिवार को थोड़े से स्नान के जल में डालकर विवाह होने तक नहाएं।
 
सलाह- इस वर्ष 5 कैरेट का पुखराज गुरुवार को शुभ या अमृत में धारण करें, लाभ होगा। गुरुवार को ही 5 केले किसी मंदिर में 5 गुरुवार को चढ़ाएं।
जानिए हर माह का हाल
 
जनवरी 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। मकान व भूमि संबंधित कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अनुकूल वातावरण मिलेगा। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे।
 
फरवरी 2021- खर्च के मामलों में सावधानी रखकर चलें। आय कम होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराना लेन-देन होने से कुछ राहत भी मिलेगी। नौकरीपेशा अपने कार्य के प्रति सजग रहें। पारिवारिक मामलों में विवाद से बचकर चलें।
 
मार्च 2021- दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम ही कहा जा सकता है। वाक्-चातुर्य का लाभ मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक स्थिति पाएंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
अप्रैल 2021- पारिवारिक मामलों में सहयोग देना होगा। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। कर्ज की स्थिति में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में संतोषजनक वातावरण पाएंगे। गुप्त युतियों द्वारा धन संबंधित समस्या हल होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
मई 2021- भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुधार होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी संतोषजनक वातावरण पाएंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी।
 
जून 2021- जीवनसाथी के मामलों में सावधानी रखना होगी। स्वास्थ्य में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में समझदारी से चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने कार्य में ध्यान रखकर चलना होगा। दैनिक कार्यों में अनुकूल स्थिति के साथ लाभान्वित होंगे।
 
जुलाई 2021- आर्थिक प्रयासों में सहयोग द्वारा सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा को सावधानी रखना होगी। अधिकारी वर्ग सतर्क रहें। स्वास्थ्य में सतर्कता बरतें। लेन-देन के मामलों में संभलकर चलना होगा। स्त्री पक्ष में विवाद से बचना होगा। यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायक रहेगा।
 
अगस्त 2021- प्रसन्नतादायक समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। मकान व भूमि संबंधित समस्याओं का निदान होगा। स्वास्थ्य ठीक ही कहा जा सकता है। अधिकारी वर्ग सावधानीपूर्वक चलें। स्त्री पक्ष के मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
सितंबर 2021- कुटुम्बियों का सहयोग सराहनीय रहेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। धन की बचत भी होगी। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी, वहीं नौकरीपेशाओं को सहयोग मिलने से राहत पाएंगे। जनता से संबंधित कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। शुभ समाचार भी मिलेगा।
 
अक्टूबर 2021- भाग्योन्नति में आशाजनक स्थिति रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि पाकर उत्साहजनक स्थिति रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक कहा जा सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
नवंबर 2021- मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मनोनुकूल समाचार मिलेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। भाग्य के साथ देने से रुके कार्य पूरे होंगे। संतान के कार्य में खर्च होगा। स्वास्थ्य में सुधार होकर अनुकूल स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। बचत के योग भी हैं।
 
दिसंबर 2021- पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। जनता से संबंधित कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता पाएंगे। भाइयों व मित्रों का सहयोग अनुकूल मिलेगा।
सिंह राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मूलांक 1 से लेकर 9 तक, क्या होगा हाल, जानिए क्या लाया है नया साल
कर्क राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

श्रावण मास विशेष: शिवलिंग पर कितने प्रकार के अभिषेक किए जाते हैं? जानिए हर अभिषेक का महत्व

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग-6 धनिया)

कर्क राशि में बना त्रिग्रही योग, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर, नौकरी और व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ

07 August Birthday: आपको 7 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (7 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख