sundarkand

कर्क राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (14:02 IST)
कर्क राशिफल 2021

पारिवारिक स्थिति- पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। धन संबंधित मामलों में आशाजनक स्थिति रहेगी। मनमाफिक कार्य होंगे। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी से लाभ रहेगा। मकान व भूमि संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा।
 
करियर- करियर के मामलों में यह साल उत्तम रहेगा। आपके सोचे कार्य में अनुकूल सफलता मिलेगी। नए आयाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। अपने साथियों का सहयोग लाभकारी रहेगा।
 
नौकरी व व्यापार की स्थिति- नौकरीपेशा के लिए यह समय उन्नति का होकर सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति व सफलताओं का रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाएंगे। अधिकारी वर्ग के लिए उत्तम स्थिति रहेगी।
 
विद्यार्थियों के लिए- विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा सावधानीपूर्वक चलने का रहेगा। अपनी पढ़ाई पर ध्यान अधिक देना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी समझदारी से चलना होगा।
 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल उत्तम रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा। गरिष्ठ भोजन से बचें व सात्विक आहार लें। पुराने रोग में दवा की लापरवाही न रखें।
 
आर्थिक स्थिति- धन संबंधित मामलों में अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे आय के मामलों में निश्चिंतता रहेगी। पुराना रुका धन भी मिल सकता है। 
 
विवाह योग- अविवाहितों के लिए यह साल अत्यंत लाभकारी होकर विवाह के योग बनेंगे। संभव है कि विवाह भी हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
सलाह- इस वर्ष आपके लिए मून स्टोन के साथ पुखराज पहनना लाभकारी रहेगा। प्रति गुरुवार को हल्दी या केसर का तिलक लगाना अतिशुभ फलदायी रहेगा।
 
जानिए हर माह का हाल 
 
जनवरी 2021- दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, वहीं दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होकर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। संतान पक्ष में खर्च होगा।
 
फरवरी 2021- शासकीय मामलों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। अधिकारी वर्ग सुखद स्थिति पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूलता पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी, प्रसन्नता रहेगी।
 
मार्च 2021- आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। वैसे अकस्मात धनलाभ की आशा कर सकते हैं। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग भी परिश्रम द्वारा अनुकूल स्थिति पाने में समर्थ होंगे। धन की पूर्ति के साथ-साथ खर्च भी रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुख-शांतिदायक रहेगी।
 
अप्रैल 2021- दैनिक व्यवसाय में प्रगति होकर लाभान्वित होंगे। कुछ मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अधिकतम ठीक रहेगा। भाग्योन्नति में वृद्धि होकर अनुकूल सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
मई 2021- व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होकर वृद्धि पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। घर या परिवार में शुभ कार्य भी होंगे। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
 
जून 2021- दैनिक व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखकर चलना होगा। स्त्रीपक्ष में वाद-विवाद से बचकर चलें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक कहा जा सकता है। नौकरीपेशा के लिए सहयोगवादी समय होने से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे।
 
जुलाई 2021- आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। जोखिम के कामों में धन लगाने से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखकर चलें। बाहरी मामलों में लाभजनक स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग परास्त होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
अगस्त 2021- संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग लेकर चलने से कार्य बनेंगे। धन की बचत के योग कम हैं। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय सुखद कहा जा सकता है।
 
सितंबर 2021- अकस्मात लाभ के योग बनेंगे। छोटे भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। वाणी का प्रभाव होने से कार्य में अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मिला-जुला रहेगा।
 
अक्टूबर 2021- मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मनोनुकूल समाचार पाएंगे। पारिवारिक समय उत्तम रहेगा। वाहनादि सुख-सुविधा मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए समय सुखदायी व्यतीत होगा। आर्थिक दृष्टि से सहयोग पाएंगे। शुभ समाचार मिलेगा।
 
नवंबर 2021- पारिवारिक मामलों में सावधानी रखकर चलना होगा। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति को टालना ही बेहतर होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रुपक्ष से राहत पाएंगे।
 
दिसंबर 2021- संतान पक्ष से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सहयोगवादी स्थिति बनेगी। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति पाएंगे। जमीन-जायदाद संबंधित मामलों को अभी निरस्त ही कर दें।
ALSO READ: लाल किताब अनुसार वर्ष 2021 में कर लिए ये 5 उपाय तो कर्ज से हो जाएंगे मुक्त
ALSO READ: Year 2021 horoscope : क्या बन रहे हैं विषयोग, जानिए इसके अचूक उपाय
कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभी से रहें सावधान

24 August Birthday: आपको 24 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख