sawan somwar

मेष राशि 2021 : इस साल कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलेगी, जानिए 7 ज्योतिषीय सटीक उपाय

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (09:20 IST)
रोमांस के लिए खुशनुमा रहेगा साल 
 
अपार धन की प्राप्ति के योग हैं
 
नए साल की शुभकामनाओं के साथ आइए जानते हैं मेष राशि का भविष्यफल 2021.... 
 
मेष राशि के जातकों के जीवन में वर्ष 2021 सबसे ज्यादा अनुकूल बदलाव लेकर आ रहा है। हालांकि इस वर्ष कड़ी मेहनत, अच्छा स्वास्थ्य और निरंतर प्रयास उनकी सफलता की असली कुंजी होगी।
 
विवाह और रोमांस : वर्ष 2021 विवाह के संदर्भ में मेष राशि के जातकों के लिए कई अच्छे योग बना रहा है, क्योंकि इस वर्ष भाग्य के स्वामी गुरु बृहस्पति आपके विवाह और साझेदारी के 7वें भाव में उपस्थित होंगे जिससे आपके लिए प्रबल संबंध या संभावित विवाह योग के संकेत मिलते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए समय थोड़ा कम अनुकूल रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ तनाव बरकरार रहेगा। ऐसा वर्ष की शुरुआत में सप्तम भाव पर पड़ रही दृष्टि के कारण होगा। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को न समझते हुए केवल अपने गुस्से को खुद पर हावी होने देंगे। संतान के लिए समय अच्छा है। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और उनका प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहने वाला है। प्रेम के लिए समय अच्छा रहेगा और प्रेम विवाह भी संपन्न हो सकता है। प्रियतम से लाभ मिलेगा।
 
धन : वित्त की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि जहां साल की शुरुआत में धनहानि होने के योग बनेंगे, वहीं मध्य में गुरु बृहस्पति के गोचर के दौरान अपार धन की प्राप्ति के योग भी हैं। संभव है कि बीमारी पर धन खर्च करना पड़ सकता है। राहु की दृष्टि भी इस वर्ष जातकों के आर्थिक जीवन के लिए शुभ साबित होगी।   
 
छात्रों के लिए : फलादेश 2021 यह संकेत दे रहा है कि छात्रों के लिए इस वर्ष की शुरुआत और वर्ष का अंत बेहद अच्छे रहने वाले हैं, क्योंकि इस समय उन्हें अपनी परीक्षा में भरपूर सफलता मिलेगी जिससे शिक्षक और परिजन खुश होंगे। छात्रों के लिए राहु उनका ध्यान भटकाने का काम करेगा जिससे साल के मध्य में पढ़ाई में समस्या आने की संभावना रहने वाली है। शनिदेव इस वर्ष आपके दशम भाव में विराजमान रहेंगे, जो करियर में मेहनत कराएंगे।  
 
परिवार : पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है। वर्ष की शुरुआत से अगस्त तक पारिवारिक सुख मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं। संभावना है कि कार्य के चलते आपको उनसे दूर जाना पड़े जिससे आपका निजी जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई देगा। माता-पिता और भाई-बहनों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। 
 
सेहत : सेहत में इस वर्ष सुधार आएगा और संभव है कि आपको अपने किसी पुराने रोग से छुटकारा मिले। इस वर्ष आपको छोटी-मोटी समस्याओं के अलावा कोई बड़ा रोग नहीं होगा। सही दिनचर्या के साथ-साथ खान-पान का भी ध्यान रखना होगा।
 
मेष राशिफल 2021 के अनुसार 7 ज्योतिषीय उपाय
 
रक्त संबंधी विकारों से मुक्ति के लिए सोने/तांबे की अंगूठी के साथ अपने दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में मूंगा रत्न धारण करें।
 
रोगों से बचने के लिए अनंत मूल की जड़ धारण करना उचित रहेगा।
 
प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
 
साथ ही रोजाना बजरंग बाण का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
 
इस वर्ष किसी भी एक ज्योतिर्लिंग के दर्शन सपरिवार अवश्य करें।
 
आपके लिए वर्ष में एक बार रुद्राभिषेक कराना भी शुभ रहेगा।
 
प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए उन्हें नमस्कार करें।
मेष राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मेष राशिफल 2021 : जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मेष राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
 
लेखक के बारे में
आचार्य डॉ. संजय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख