Hanuman Chalisa

astrology 2020 Sagittarius: धनु राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (11:56 IST)
धनु राशिफल 2020 के अनुसार धनु राशि के जातकों को इस वर्ष काफी हद तक अच्छा रहेगा और इस वर्ष आप अपने निजी संबंधों को स्थायित्व और मजबूती दे पाएंगे।


इस वर्ष शनिदेव आपके दूसरे भाव में अपनी राशि में स्थित रहेंगे और वहीं बृहस्पति देव 30 मार्च को दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे तथा 14 मई को वक्री होने के बाद 30 जून को पुन: धनु राशि में चले जाएंगे। यहां वे 20 नवंबर तक रहेंगे और फिर मकर राशि में लौट आएंगे। राहु का गोचर सितंबर के मध्य तक आपके सप्तम भाव में रहेगा और उसके बाद 6ठे भाव में आ जाएगा।
 
इस साल यात्राओं के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं इसलिए किसी बड़ी योजना पर विचार न करें। हालांकि सितंबर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा और आपको सुकून देने वाली कुछ सुदूर की यात्राएं होंगी।

वर्ष के पूर्वार्ध में यात्रियों के लिए स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है लेकिन मध्य भाग में कुछ अच्छा रहेगा तथा सितंबर के बाद स्थितियां विदेश यात्रा के लिए भी काफी उपयुक्त होंगी। इस दौरान आप चाहेंगे तो आप अपने मनोवांछित स्थान पर स्थानांतरण भी पा सकते हैं। इस वर्ष आप कुछ ऐसे कार्य भी करेंगे, जो समाज के हित में होंगे और आप परोपकारी भी बनेंगे।
 
 
आप किसी को परेशानी में देखकर उसकी सहायता करने का प्रयास करेंगे और सद्भाव तथा शांति कायम करने का प्रयास करेंगे। किसी नए अनुबंध को सोच-समझकर ही अपनाएं। स्वयं के अहंकार पर नियंत्रण पाना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यदि आप इसमें असफल रहे तो अनेक मौके गंवा बैठेंगे। कुछ कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन यह आपके जीवन चक्र को और बेहतर बनाने में आपकी सहायता करेंगे।

वर्ष 2020 आपके जीवन का एक अच्छा और महत्वपूर्ण वर्ष साबित होगा। आप समाजसेवा के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप प्रयास करेंगे तो इस वर्ष अपना मकान बना पाने में सफल होंगे और प्रॉपर्टी खरीदना चाहेंगे तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी।

ALSO READ: Lal Kitab राशिफल 2020 : वृश्चिक राशि के लिए खास 10 बातें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

क्या नरेंद्र मोदी को छोड़ना पड़ेगा पद? ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें प्रधानमंत्री के भविष्य को लेकर क्या संकेत

बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

अगला लेख