Hanuman Chalisa

astrology 2020 aquarius : कुंभ राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020

कुंभ राशिफल 2020 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। यह वर्ष आपके लिए कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण भी रह सकता है लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते आप हर समस्या का सामना कर पाने में समर्थ होंगे। आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में आपके 12वें भाव में प्रवेश करेगा और वर्षपर्यंत इसी राशि में बना रहेगा।
 

 
गुरुदेव बृहस्पति 30 मार्च को मकर राशि में आपके 12वें भाव में प्रवेश करेंगे और 14 मई को वक्री हो जाएंगे तथा इसी वक्री अवस्था में 30 जून को पुन: धनु राशि में आप के 11वें भाव में वापस आ जाएंगे। यहां 13 सितंबर को मार्गी होंगे और 20 नवंबर को उन्हें आपके 12वें भाव में पहुंच जाएंगे।
 
राहु महाराज आपके पंचम भाव में मध्य सितंबर तक रहेंगे और उसके बाद चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। राशि स्वामी का 12वें भाव में जाना अनेक यात्राओं को दर्शाता है। इसमें से कुछ यात्राएं आपकी मर्जी से होंगी और कुछ आपको अनचाहे रूप में करनी पड़ेंगी। विदेश यात्रा की प्रबल संभावना भी बन सकती है। हालांकि प्रसन्नता की बात है कि अधिकांश यात्राएं आपके लिए सफलतादायक सिद्ध होंगी।
 
 
कुंभ राशि 2020 के अनुसार आप इस साल तीर्थयात्राएं भी करेंगे लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। इस वर्ष आपके खर्चों में वृद्धि होगी और कुछ अच्छे कार्यों विशेषकर धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों में भी आप खर्च करेंगे। इस वर्ष में आपको धनलाभ भी अधिक होगा लेकिन उसी के अनुपात में खर्चे भी बढ़ेंगे इसलिए आपको धन संबंधित लेन-देन सोच-विचार कर करना बेहतर होगा।
 
 
गूढ़ बातें जानने में आपकी रुचि जागेगी तथा अध्यात्म से जुड़े लोगों को काफी अच्छे अनुभव होंगे। धर्म-कर्म से जुड़े लोगों को विदेशों में जाकर धर्म प्रचार का मौका मिल सकता है और उनके शिष्यों की संख्या में वृद्धि होगी। 27 दिसंबर से वर्ष के अंत तक विशेष रूप से अपने खान-पान और सेहत पर ध्यान दें ताकि किसी भी शारीरिक समस्या से बचा जा सके।
 
 
इस साल स्वयं अथवा किसी अपने के इलाज पर भी आपको धन व्यय करना पड़ सकता है। इस साल आपके स्थान परिवर्तन के पक्के योग बन रहे हैं और इस स्थान परिवर्तन के कारण आप अपने वर्तमान स्थान से कहीं दूर जा सकते हैं जिसके कारण अपने परिवार से भी कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। रिश्तों में दूरी न आए, इसके लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करना चाहिए और समय-समय पर परिजनों को अच्छे तोहफे भेंट में देने चाहिए।

ALSO READ: sade sati 2020 : शनि साढ़ेसाती में किस अंग पर पड़ता है खास प्रभाव, यह जानकारी आपके काम की है

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जुलाई, 2026)

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

अगला लेख