Daily Horoscope
✕

युवा साथियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (12:26 IST)
युवाओं को साल 2019 में बड़ी उम्मीद है कि उनके लिए रोजगार के प्रबंध होंगे। नई-नई जॉब निकलेगी व उनकी शिक्षा का लाभ उन्हें मिलेगा। 

वर्ष 2019 में  मंगल से आरंभ होकर मंगल पर समाप्त हो रहा है। मंगल साहस, ऊर्जा व महत्वाकांक्षाओं का कारक है। मंगल नववर्ष की शुरुआत में पंचम है यानी युवाओं की आशा से एक घर पीछे है, वहीं लग्नेश व चतुर्थेश के स्वामी गुरु की द्वादश भाव से पंचम पूर्ण दृष्टि स्वराशि मीन पर है।
 
मंगल पर मित्र दृष्टि डालने से थोड़ी-बहुत आशाओं की पूर्ति हो सकती है। नए रोजगार की आस लगाए युवाओं को कुछ लाभ की संभावना है। भाग्य का स्वामी सूर्य, शनि के साथ होने से भाग्य उनका कम ही साथ देगा। धन की आशा लगाए बेरोजगारों के लिए कुछ राहतभरा साल रहेगा।
 
धन का कारक शुक्र एकादश भाव में ही है। शुक्र की सप्तम दृष्टि पंचम भाव पर है, इस कारण इंजीनियर, बैंककर्मी, कला से जुड़े व्यक्ति, सौन्दर्य प्रसाधनों से जुड़े व्यवसायी, रत्न व्यापारी, मिठाई विक्रेता, स्टेशनरी व्यवसायी, चिकित्सा, इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए साल प्रसन्नतादायक रहेगा।

युवा वर्ग यदि कोई व्यवसाय में जाते हैं तो उनके लिए यह साल कुछ लाभदायक रहेगा। दैनिक व्यवसाय, उच्च व्यापार जन्म स्थान से दूर सफलता के योग उत्तम रहेंगे।
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख