ramcharitmanas
✕

नेताओं के लिए क्या लाया है यह नया वर्ष 2019

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (13:06 IST)
राजनीति का कारक शनि, सूर्य व गुरु मंगल को माना गया है। उच्च का राहू यदि दशम भाव में किसी जातक की पत्रिका में हो व गोचर से भी उच्च का हो तो उस जातक को राजनीति में उत्तम सफलता मिलती है।

24 मार्च से राहू उच्च का होगा वहीं गुरु वृश्चिक में 29 मार्च तक रहेगा और उसके बाद धनु में जाएगा। मंगल मीन व मेष में 22 मार्च तक रहेगा। आगामी लोकसभा के चुनाव करीब ही हैं जिनकी पत्रिका में मंगल मीन में या मेष से  दशम भाव में होगा उनको वर्ष 2019 लाभदायी रहेगा।
 
जिस जातक के जन्म के समय गुरु वृश्चिक व धनु का होकर दशम, चतुर्थ व लग्न में होगा, उनको गुरु का गोचरीय भ्रमण लाभदायी होकर सफलताओं भरा रहेगा। शनि यदि किसी राजनीतिज्ञ की पत्रिका में लग्न में धनु का हो तो वे जातक शनि का गोचरीय भ्रमण लग्न से होकर दशम राज्यभाव पर मित्र दृष्टि डालने से लाभ की आशा कर सकते हैं।

मंगल चतुर्थ भाव में मीन का हो व उस पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ती हो तो उसे राजनीति में सफलता मिलती है।
 
इस प्रकार देखा जाए तो वे राजनीतिज्ञ अधिक सफल होंगे जिनकी पत्रिका में उपरोक्त ग्रह जन्म के समय व वर्तमान में भी अनुकूल हों। दशा-अंतरदशा भी अनुकूल चल रही हो तो उन ग्रहों से संबंधित 7 से 10 कैरेट का नग शुभ मुहूर्त में बनवाकर शुभ मुहूर्त में पहन सकते हैं निश्चित रूप से सफल होंगे। इन ग्रहों का जन्म समय पर वक्री या अस्त होना लाभदायक नहीं रहेगा।
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख