Hanuman Chalisa

वर्ष 2019 में मेष राशि को कितना होगा लाभ, कितनी होगी हानि, जानिए विस्तार से

Published: मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (12:45 IST)
1. मेष राशि 
 
जिन जातकों के जन्मसमय चंद्रमा मेष राशि में स्थित होता है उनकी मेष राशि होती है। मेष राशि का स्वामी मंगल है। 2019 के वर्षारंभ में मंगल मीन राशि में द्वादश होकर स्थित है। राशि अधिपति का हानि स्थान में स्थित होना मेष राशि वाले जातकों के लिए प्रतिकूल परिस्थ्तियों का निर्माण करेगा। इस वर्ष उन्हें सफ़लता प्राप्ति के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ेगा। इस वर्ष उन्हें अपने परिश्रम की अपेक्षा सफ़लता प्राप्त नहीं होगी। वर्ष 2019 मेष राशि वाले जातकों के लिए मिश्रित फ़लदायी रहेगा।
 
आर्थिक क्षेत्र- इस वर्ष मेष राशि वाले जातक आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। उन्हें धनलाभ होगा। इस वर्ष वे धनसंचय करने में भी सफ़ल रहेंगे। इस वर्ष मेष राशि वाले भोग-विलास व फ़ैशन की वस्तुओं पर अधिक धन व्यय करेंगे। 
 
आजीविका- इस वर्ष मेष राशि वाले जातकों को कर्मक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के योग बनेंगे। निजी कंपनियों में नौकरी करने वालों को अपनी नौकरी में परिवर्तन करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए वर्ष 2019 कठिन परिश्रम व चुनौती भरा रहेगा। उन्हें व्यापार में अपेक्षा से कम लाभ होने की संभावाना है।
 
स्वास्थ्य- इस वर्ष मेष राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियों को छोड़कर वे वर्षभर स्वस्थ रहेंगे। मेष राशि के जातकों को इस वर्ष अपच व पेट सम्बन्धी रोगों की अनदेखी नहीं करना चाहिए।
 
दांपत्य- इस वर्ष मेष राशि के जातकों का दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। उन्हें अपने जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग व प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा। अविवाहित युवक-युवतियों का विवाह होगा। प्रेम संबंध  सफ़ल होंगे।
 
भूमि-भवन-वाहन : इस वर्ष मेष राशि के जातकों को वाहन दुर्घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि भूमि-भवन क्रय करने का विचार कर रहे हैं तो इस प्रकार के सौदे में जोखिम लेने से बचना हितकर रहेगा।
 
वार्षिक लाभ-हानि अनुपात: लाभ-02  हानि-08
 
(विशेष- उपर्युक्त फ़लित चंद्र राशि एवं ग्रहगोचर पर आधारित है। जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों एवं विंशोत्तरी दशाओं के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: मेष राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

14 August Birthday: आपको 14 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 अगस्‍त, 2026)

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का अपनी राशि में प्रवेश इन 5 राशियों के लिए वरदान! करियर में तरक्की और मोटी सैलरी के योग

अगला लेख