Hanuman Chalisa

धनु 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ

पं. उमेश दीक्षित
धनु राशि के जातक आध्यात्म तथा पारंपरिक विचारवादी होते हैं। इन्हें ईश्वर में श्रद्धा होने पर भी पाखंड़ और दिखावा पसंद नहीं है। उदार और प्रेमी व्यक्तित्व, मानवीय गुण से परिपूर्ण लेकिन जल्दी क्रोध में आ जाते हैं। 
 
धनु राशि वाले मिली-जुली कद-काठी के होते हैं। ये उत्तम सोच वाले होकर ज्ञानवान भी होते हैं। ये राजनीति में माहिर, शिक्षक, प्रोफेसर भी हो सकते हैं। सभी लेखन व दिमागी कार्यों में सफलता मिलती है। गुरु उच्च या स्वराशि का हो तो इनका दांपत्य जीवन सुखी रहता है।
 
धनु राशि : साढ़े साती शनि का प्रभाव भरपूर रहेगा। परेशानियां निश्चित ही रहेंगी।
 
व्यवसाय- काफी समय से रुके कार्यों में धीरे-धीरे अनुकूलता आएगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बलवती होगी। प्रयास भरपूर करना पड़ेंगे। कार्य के प्रति समर्पण दिखाना होगा तभी सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में शनै:-शनै: वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। साइड बिजनेस प्रारंभ हो सकता है।

 
धन-संपत्ति- डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। नौकरी में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। संचित कोष बढ़ेगा। अप्रत्याशित धन प्राप्ति के योग हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा निवेश से लाभ होगा। व्यापार में जोखिम न लें।
 
घर-परिवार- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। एकाधिक मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की हर क्षेत्र में उन्नति होगी। वृद्ध सदस्यों का ध्यान रखना होगा। संतोष व प्रसन्नता बने रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखना पड़ेगा।

 
स्वास्थ्य- इस वर्ष जोड़ों की जकड़न, दर्द तथा हड्डी की टूट-फूट से कष्ट संभव है। पेट के रोगों से बचना होगा। खानपान में नियमितता रखना होगी। योग व व्यायाम आदि से लाभ होगा। डायबिटीज व रक्तचाप आदि की लापरवाही न करें। पुराने रोगों पर अधिक व्यय हो सकता है।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर- उच्च शिक्षा की सभी बाधाएं दूर होंगी। परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। एकाग्रता में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। करियर बनाने के सभी प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

 
यात्रा-प्रवास-तबादला- इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण मनोनुकूल होगा। यदि घर से दूर हैं तो पास आने का अवसर प्राप्त होगा। पदोन्नति होगी। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। तीर्थदर्शन व मनोरंजक यात्राएं मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ होंगी।
 
धार्मिक कार्य- इस वर्ष सद्गुरु की प्राप्ति हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक अनुष्ठान करने व भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का पूजन-अर्चन तथा शनि महाराज के जप, तेल का दान से कष्टों में कमी रहेगी। मछलियों को दाना डालें। अपंगों की सेवा-सहायता करें।

ALSO READ: वृश्चिक 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ
 

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह का राशिफल (13-19 जुलाई 2026): किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

शनि की उल्टी चाल: 138 दिनों तक मीन राशि में वक्री रहेंगे शनिदेव, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 13 से 19 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

अगला लेख